*Guruvaani - 359*

 

*आसा घरु ५ महला १ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥*

भीतरि = मन के अंदर। पंच = पाँच कामादिक। गुपत = छुपे हुए। मनि = मन में। थिरु न रहहि = टिकते नहीं। उदासे = ठठंबरे हुए, बेचैन हुए। जैसे = जिस प्रकार।1।
सेती = साथ। थिरु न रहै = टिकता नहीं, जुड़ता नहीं। अधिक = बहुत।1। रहाउ।
पहिरउगी = मैं पहनूँगी। करउगी = मैं करूँगी।2।
पंच सखी = पाँच सहेलियां, ज्ञान-इंद्रिय। हम = हमारी, मेरी। भतारो = पति, जीवात्मा। पेडि = पेड में, शरीर में, शरीर के भोग में।3।
मिलि = मिल के। रुदनु करेहा = रुदन करती हैं, रोती हैं, साथ छोड़ देती हैं। साहु = जीवात्मा। पजूता = पकड़ा जाता है।4।
पउणु = हवा, श्वास। सूत = धागा। कामणि = स्त्री। तनि = तन पर। रावे = मिलती है, भोगती है।1।
लाल = हे लाल! बहु गुणि = बहुत गुणों वाले। होहि न = नहीं हैं। अवरी = किसी और में।1। रहाउ।
कंठि = गले में। दामोदरु = (दाम उदर = जिसकी कमर पे तगाड़ी है) परमात्मा। दंतु = दाँत। कर = हाथों में। करि = कर के। चित धरेई = मन को टिकाए।2।
मधुसूदनु = परमात्मा। कर = हाथों (की उंगलियों) पर। पटु = रेशमी कपड़ा। धड़ी = मांग, पट्टी। स्रीरंगु = श्री रंग, लक्ष्मी का पति, परमात्मा।3।
मंदरि = मन्दिर मे। दीपकु = दीया। काइआ = शरीर, हृदय। गिआन राउ = ज्ञान का राजा।4।
कीता होवै = जो प्रभु का किया हुआ है, जीव। किआ कहीऐ = क्या गिला? भाई = हे भाई! कीते = जीव की। किआ = कुछ सवार नहीं सकती।1।
तुधु भावै = जो जीव तुझे अच्छा लगता है। भला = प्यारा। नामि = नाम में।1। रहाउ।
किरतु = किया हुआ काम, जन्म-जन्मांतरों के किए कामों के संस्कारों का समूह। पइआ = पड़ा हुआ, उकरा हुआ। परवाणा = लेख, परवाना। बाहुड़ि = दुबारा, उसके उलट। पढ़िआ = प्रगट होता है, घटित होता है।2।
दरगह = हजूरी में, सामने। बाजारी = आवारा बुरा बोलने वाला, बड़बोला। पकै नाही = नहीं पुगती, जीती नहीं जाती। सारी = नरद।3।
बीना = सयाना। मंदा = बुरा। बंदी = रजा।4।
मनै महि = मन में। मुंद्रा = वाले (काँच आदि के) जो जोगी लोग कानों में पहनते हैं। खिंथा = गोदड़ी, पोटली। हडावउ = मैं हंडाता हूँ, पहनता हूँ। मानउ = मैं मानता हूँ। सहज = मन की अडोलता, शांति। जोग निधि = योग (की कमाई) का खजाना। पावउ = मैं प्राप्त करता हूँ।1।
जुगता = जुड़ा हुआ। जुगह जुग = हरेक युग तक, सदा के लिए। परम तंत = परमात्मा। जोगं = मिलाप। अंम्रितु = अमृत, अटल आत्मिक जीवन देने वाला। निरंजन = (निर+अंजन। अंजन = कालिख, माया की कालिख, माया का प्रभाव) जिस पे माया का प्रभाव नहीं होता उसका। निरंजन नामु = निरंजन का नाम। गिआन रस = परमात्मा के साथ गहरी सांझ के आत्मिक आनंद। काइआ = शरीर में, हृदय में। भोगं = भोगता है, माणता है।1। रहाउ।

```मेरे मन में धुर अंदर पाँच (विकार) कामादिक छुपे पड़े हैं, वे बेचैन डरे हुए भागे फिरते हैं, ना वे खुद टिकते हैं (ना ही मेरे मन को टिकने देते हैं)।1।```
``` मेरा मन दयालु परमात्मा की याद में जुड़ता नहीं है। इस पर माया ने बहुत दबाव डाला हुआ है। ये लोभी-कपटी-पापी-पाखण्डी बना हुआ है।1। रहाउ।```
``` (मेरा शरीर उस नारी की तरह अपने श्रृंगार की उमंग में ही रहता है जो अपने पति की राह ताक रही है और कहती है:) मैं अपने गले में फूलों की माला डालूँगी, फूलों का हार डालूँगी, मेरा पति मिलेगा तो मैं श्रृंगार करूँगी।2।```
``` मेरी पाँचों सहेलियां भी (ज्ञानेंद्रियो भी) जिनकी जीवात्मा ही पति है (भाव, जिनका सुख-दुख जीवात्मा के सुख-दुख के साथ सांझा है) (जीवात्मा की मदद करने की बजाए) शरीर के भोग में ही लगी हुई हैं (उन्हें तो याद ही नहीं कि इस शरीर से जीवात्मा का विछोड़ा हो जाना है) जीवात्मा ने चले जाना है।3।```
``` (आखिर, विछोड़े का समय आ जाता है) पाँचों सहेलियां मिल के सिर्फ रोती ही हैं (भाव, पाँचों ज्ञान-इंद्रिय जीवात्मा का साथ छोड़ देती हैं, और) नानक कहता है कि जीवात्मा (अकेली ही) लेखा देने के लिए पकड़ी जाती है।4।1।34।```
``` अगर जीव-स्त्री अपने मन को सुच्चे मोती जैसा गहना बना ले (मातियों की माला बनाने के लिए धागे की जरूरत पड़ती है) अगर श्वास-श्वास (का स्मरण मोती परोने के लिए) धागा बने, अगर दुनिया की ज्यादतियों को सह लेने के स्वभाव को जीव-स्त्री श्रृंगार बना के अपने शरीर पर पहन ले, तो पति-प्रभु की प्यारी हो के उसे मिल जाती है।1।```
``` हे बहुगुणी लाल प्रभु! जो जीव-स्त्री तेरे गुणों में तवज्जो जोड़ती है, उसे तेरे वाले गुण किसी और में नहीं दिखाई देते (वह तुझे विसार के किसी और तरफ़ प्रीति नहीं जोड़ती)।1। रहाउ।```
``` अगर जीव-स्त्री परमात्मा की हर समय याद को हार बना के अपने गले में डाल ले, अगर प्रभु स्मरण को (दांतों का) दंदासा की तरह प्रयोग करे, अगर कर्तार की भक्ति-सेवा को कंगन बना के हाथों में पहन ले, तो इस तरह उसका चित्त प्रभु-चरणों में टिका रहता है।2।```
``` अगर जीव-स्त्री हरि-भजन की मुंद्री (अंगूठी) बना के हाथ की अंगुली में पहन ले, प्रभु नाम की ओट को अपनी इज्जत का रक्षक रेशमी कपड़ा बनाए, (नाम जपने की इनायत से प्राप्त की) गंभीरता को पट्टियां सजाने के लिए बरते, लक्ष्मी-पति प्रभु के नाम का (आँखों में) सुरमा डाले।3।```
``` अगर जीव-स्त्री अपने मन के महल में ज्ञान का दीपक जगाए, हृदय को (प्रभु-मिलाप के लिए) सेज बनाए, हे नानक! (उसके इस सारे आत्मिक श्रृंगार पर रीझ के) जब ज्ञान-दाता प्रभु उसकी हृदय-सेज पर प्रकट होता है, तो उसको अपने साथ मिला लेता है।4।1।35।```
``` (पर) हे भाई! जीव के क्या वश? जीव वही कुछ करता है जो परमात्मा उससे कराता है। जीव की कोई सियानप काम नहीं आती, जो कुछ अकाल-पुरख करना चाहता है, वही कर रहा है।1।```
``` (हे प्रभु!) जो जीव तुझे अच्छा लगता है, उसे तेरी रज़ा मीठी लगने लग जाती है। (सो) हे नानक! (प्रभु के दर से) उस जीव को आदर मिलता है जो (उसकी रजा में रह के) उस सदा-स्थिर मालिक के नाम में लीन रहता है।1। रहाउ।```
``` हमारे जन्म-जन्मांतरों के किए कामों के संस्कारों के समूह जो हमारे मन में उकर चुके होते हैं, उसके अनुसार हमारी जीवन-राहदारी लिखी जा चुकी होती है, उसके उलट जोर नहीं चल सकता। फिर जिस तरह का वह जीवन-लेख लिखा हुआ है, उसके अनुसार (जीवन-यात्रा) बनती चली आती है, कोई (उन लकीरों को अपनी कोशिशों से) मिटा नहीं सकता (उसे मिटाने का एक मात्र तरीका है: रजा में चल के महिमा करते रहना)।2।```
``` अगर कोई जीव इस धुर से लिखे हुक्म के उलट बड़े एतराज किए जाए (हुक्म अनुसार चलने की विधि ना सीखे, उसका सँवरता कुछ नहीं, बल्कि) उसका नाम बड़बोला ही पड़ सकता है। (जीवन की बाजी) शतरंज (चौपड़) की बाजी (जैसी ही) है, (रजा के उलट चलने से और गिले-शिकवे करने से ये बाजी) जीती नहीं जा सकेगी, नरदें कच्ची ही रहती है (पुगती सिर्फ वही हैं जो) पुगने वाले घर में जा (पहुँचती हैं)।3।```
``` इस रास्ते में ना कोई विद्वान पण्डित सयाना कहा जा सकता है, ना कोई (अनपढ़) मूर्ख बुरा माना जा सकता है (जीवन के सही रास्ते में ना निरी विद्वता सफलता का तरीका है, ना ही अनपढ़ता के लिए असफलता जरूरी है)। वह जीव बंदा कहलवा सकता है जिसको प्रभु अपनी रजा में रख के उससे अपनी महिमा करवाता है।4।2।36।```
``` (हे जोगी!) गुरु का शब्द मैंने अपने मन में टिकाया हुआ है; ये हैं मुंद्रें (कुण्डल) (जो मैंने कानों में नही मन में डाली हुई हैं)। मैं क्षमा का स्वाभाव (पक्का कर रहा हूँ, ये मैं) गोदड़ी पहनता हूँ। जो कुछ परमात्मा करता है उसे मैं जीवों की भलाई के लिए ही मानता हूँ, इस तरह मेरा मन डोलने से बचा रहता है; ये है योग-साधना का खजाना, जो मैं इकट्ठा कर रहा हूँ।1।```
``` हे भाई! जिस मनुष्य का परमेश्वर के चरणों में जोड़ (योग) हो गया वही जुड़ा हुआ है, वही असल जोगी है, जिसकी समाधि सदा लगी रहती है। जिस मनुष्य ने माया-रहित परमात्मा का अटल आत्मिक जीवन देने वाला नाम प्राप्त कर लिया है वह परमात्मा के साथ गहरी जान-पहचान के आत्मिक आनंद अपने हृदय में (सदा) भोगता है।1। रहाउ।```

*भीतरि पंच गुपत मनि वासे ॥ थिरु न रहहि जैसे भवहि उदासे ॥१॥*

भीतरि = मन के अंदर। पंच = पाँच कामादिक। गुपत = छुपे हुए। मनि = मन में। थिरु न रहहि = टिकते नहीं। उदासे = ठठंबरे हुए, बेचैन हुए। जैसे = जिस प्रकार।1।

```मेरे मन में धुर अंदर पाँच (विकार) कामादिक छुपे पड़े हैं, वे बेचैन डरे हुए भागे फिरते हैं, ना वे खुद टिकते हैं (ना ही मेरे मन को टिकने देते हैं)।1।```

*मनु मेरा दइआल सेती थिरु न रहै ॥ लोभी कपटी पापी पाखंडी माइआ अधिक लगै ॥१॥ रहाउ॥*

सेती = साथ। थिरु न रहै = टिकता नहीं, जुड़ता नहीं। अधिक = बहुत।1। रहाउ।

```मेरा मन दयालु परमात्मा की याद में जुड़ता नहीं है। इस पर माया ने बहुत दबाव डाला हुआ है। ये लोभी-कपटी-पापी-पाखण्डी बना हुआ है।1। रहाउ।```

*फूल माला गलि पहिरउगी हारो ॥ मिलैगा प्रीतमु तब करउगी सीगारो ॥२॥*

पहिरउगी = मैं पहनूँगी। करउगी = मैं करूँगी।2।

```(मेरा शरीर उस नारी की तरह अपने श्रृंगार की उमंग में ही रहता है जो अपने पति की राह ताक रही है और कहती है:) मैं अपने गले में फूलों की माला डालूँगी, फूलों का हार डालूँगी, मेरा पति मिलेगा तो मैं श्रृंगार करूँगी।2।```

*पंच सखी हम एकु भतारो ॥ पेडि लगी है जीअड़ा चालणहारो ॥३॥*

पंच सखी = पाँच सहेलियां, ज्ञान-इंद्रिय। हम = हमारी, मेरी। भतारो = पति, जीवात्मा। पेडि = पेड में, शरीर में, शरीर के भोग में।3।

```मेरी पाँचों सहेलियां भी (ज्ञानेंद्रियो भी) जिनकी जीवात्मा ही पति है (भाव, जिनका सुख-दुख जीवात्मा के सुख-दुख के साथ सांझा है) (जीवात्मा की मदद करने की बजाए) शरीर के भोग में ही लगी हुई हैं (उन्हें तो याद ही नहीं कि इस शरीर से जीवात्मा का विछोड़ा हो जाना है) जीवात्मा ने चले जाना है।3।```

*पंच सखी मिलि रुदनु करेहा ॥ साहु पजूता प्रणवति नानक लेखा देहा ॥४॥१॥३४॥*

मिलि = मिल के। रुदनु करेहा = रुदन करती हैं, रोती हैं, साथ छोड़ देती हैं। साहु = जीवात्मा। पजूता = पकड़ा जाता है।4।

```(आखिर, विछोड़े का समय आ जाता है) पाँचों सहेलियां मिल के सिर्फ रोती ही हैं (भाव, पाँचों ज्ञान-इंद्रिय जीवात्मा का साथ छोड़ देती हैं, और) नानक कहता है कि जीवात्मा (अकेली ही) लेखा देने के लिए पकड़ी जाती है।4।1।34।```

*ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ आसा घरु ६ महला १ ॥*

पउणु = हवा, श्वास। सूत = धागा। कामणि = स्त्री। तनि = तन पर। रावे = मिलती है, भोगती है।1।
लाल = हे लाल! बहु गुणि = बहुत गुणों वाले। होहि न = नहीं हैं। अवरी = किसी और में।1। रहाउ।
कंठि = गले में। दामोदरु = (दाम उदर = जिसकी कमर पे तगाड़ी है) परमात्मा। दंतु = दाँत। कर = हाथों में। करि = कर के। चित धरेई = मन को टिकाए।2।
मधुसूदनु = परमात्मा। कर = हाथों (की उंगलियों) पर। पटु = रेशमी कपड़ा। धड़ी = मांग, पट्टी। स्रीरंगु = श्री रंग, लक्ष्मी का पति, परमात्मा।3।
मंदरि = मन्दिर मे। दीपकु = दीया। काइआ = शरीर, हृदय। गिआन राउ = ज्ञान का राजा।4।
कीता होवै = जो प्रभु का किया हुआ है, जीव। किआ कहीऐ = क्या गिला? भाई = हे भाई! कीते = जीव की। किआ = कुछ सवार नहीं सकती।1।
तुधु भावै = जो जीव तुझे अच्छा लगता है। भला = प्यारा। नामि = नाम में।1। रहाउ।
किरतु = किया हुआ काम, जन्म-जन्मांतरों के किए कामों के संस्कारों का समूह। पइआ = पड़ा हुआ, उकरा हुआ। परवाणा = लेख, परवाना। बाहुड़ि = दुबारा, उसके उलट। पढ़िआ = प्रगट होता है, घटित होता है।2।
दरगह = हजूरी में, सामने। बाजारी = आवारा बुरा बोलने वाला, बड़बोला। पकै नाही = नहीं पुगती, जीती नहीं जाती। सारी = नरद।3।
बीना = सयाना। मंदा = बुरा। बंदी = रजा।4।
मनै महि = मन में। मुंद्रा = वाले (काँच आदि के) जो जोगी लोग कानों में पहनते हैं। खिंथा = गोदड़ी, पोटली। हडावउ = मैं हंडाता हूँ, पहनता हूँ। मानउ = मैं मानता हूँ। सहज = मन की अडोलता, शांति। जोग निधि = योग (की कमाई) का खजाना। पावउ = मैं प्राप्त करता हूँ।1।
जुगता = जुड़ा हुआ। जुगह जुग = हरेक युग तक, सदा के लिए। परम तंत = परमात्मा। जोगं = मिलाप। अंम्रितु = अमृत, अटल आत्मिक जीवन देने वाला। निरंजन = (निर+अंजन। अंजन = कालिख, माया की कालिख, माया का प्रभाव) जिस पे माया का प्रभाव नहीं होता उसका। निरंजन नामु = निरंजन का नाम। गिआन रस = परमात्मा के साथ गहरी सांझ के आत्मिक आनंद। काइआ = शरीर में, हृदय में। भोगं = भोगता है, माणता है।1। रहाउ।

```अगर जीव-स्त्री अपने मन को सुच्चे मोती जैसा गहना बना ले (मातियों की माला बनाने के लिए धागे की जरूरत पड़ती है) अगर श्वास-श्वास (का स्मरण मोती परोने के लिए) धागा बने, अगर दुनिया की ज्यादतियों को सह लेने के स्वभाव को जीव-स्त्री श्रृंगार बना के अपने शरीर पर पहन ले, तो पति-प्रभु की प्यारी हो के उसे मिल जाती है।1।```
``` हे बहुगुणी लाल प्रभु! जो जीव-स्त्री तेरे गुणों में तवज्जो जोड़ती है, उसे तेरे वाले गुण किसी और में नहीं दिखाई देते (वह तुझे विसार के किसी और तरफ़ प्रीति नहीं जोड़ती)।1। रहाउ।```
``` अगर जीव-स्त्री परमात्मा की हर समय याद को हार बना के अपने गले में डाल ले, अगर प्रभु स्मरण को (दांतों का) दंदासा की तरह प्रयोग करे, अगर कर्तार की भक्ति-सेवा को कंगन बना के हाथों में पहन ले, तो इस तरह उसका चित्त प्रभु-चरणों में टिका रहता है।2।```
``` अगर जीव-स्त्री हरि-भजन की मुंद्री (अंगूठी) बना के हाथ की अंगुली में पहन ले, प्रभु नाम की ओट को अपनी इज्जत का रक्षक रेशमी कपड़ा बनाए, (नाम जपने की इनायत से प्राप्त की) गंभीरता को पट्टियां सजाने के लिए बरते, लक्ष्मी-पति प्रभु के नाम का (आँखों में) सुरमा डाले।3।```
``` अगर जीव-स्त्री अपने मन के महल में ज्ञान का दीपक जगाए, हृदय को (प्रभु-मिलाप के लिए) सेज बनाए, हे नानक! (उसके इस सारे आत्मिक श्रृंगार पर रीझ के) जब ज्ञान-दाता प्रभु उसकी हृदय-सेज पर प्रकट होता है, तो उसको अपने साथ मिला लेता है।4।1।35।```
``` (पर) हे भाई! जीव के क्या वश? जीव वही कुछ करता है जो परमात्मा उससे कराता है। जीव की कोई सियानप काम नहीं आती, जो कुछ अकाल-पुरख करना चाहता है, वही कर रहा है।1।```
``` (हे प्रभु!) जो जीव तुझे अच्छा लगता है, उसे तेरी रज़ा मीठी लगने लग जाती है। (सो) हे नानक! (प्रभु के दर से) उस जीव को आदर मिलता है जो (उसकी रजा में रह के) उस सदा-स्थिर मालिक के नाम में लीन रहता है।1। रहाउ।```
``` हमारे जन्म-जन्मांतरों के किए कामों के संस्कारों के समूह जो हमारे मन में उकर चुके होते हैं, उसके अनुसार हमारी जीवन-राहदारी लिखी जा चुकी होती है, उसके उलट जोर नहीं चल सकता। फिर जिस तरह का वह जीवन-लेख लिखा हुआ है, उसके अनुसार (जीवन-यात्रा) बनती चली आती है, कोई (उन लकीरों को अपनी कोशिशों से) मिटा नहीं सकता (उसे मिटाने का एक मात्र तरीका है: रजा में चल के महिमा करते रहना)।2।```
``` अगर कोई जीव इस धुर से लिखे हुक्म के उलट बड़े एतराज किए जाए (हुक्म अनुसार चलने की विधि ना सीखे, उसका सँवरता कुछ नहीं, बल्कि) उसका नाम बड़बोला ही पड़ सकता है। (जीवन की बाजी) शतरंज (चौपड़) की बाजी (जैसी ही) है, (रजा के उलट चलने से और गिले-शिकवे करने से ये बाजी) जीती नहीं जा सकेगी, नरदें कच्ची ही रहती है (पुगती सिर्फ वही हैं जो) पुगने वाले घर में जा (पहुँचती हैं)।3।```
``` इस रास्ते में ना कोई विद्वान पण्डित सयाना कहा जा सकता है, ना कोई (अनपढ़) मूर्ख बुरा माना जा सकता है (जीवन के सही रास्ते में ना निरी विद्वता सफलता का तरीका है, ना ही अनपढ़ता के लिए असफलता जरूरी है)। वह जीव बंदा कहलवा सकता है जिसको प्रभु अपनी रजा में रख के उससे अपनी महिमा करवाता है।4।2।36।```
``` (हे जोगी!) गुरु का शब्द मैंने अपने मन में टिकाया हुआ है; ये हैं मुंद्रें (कुण्डल) (जो मैंने कानों में नही मन में डाली हुई हैं)। मैं क्षमा का स्वाभाव (पक्का कर रहा हूँ, ये मैं) गोदड़ी पहनता हूँ। जो कुछ परमात्मा करता है उसे मैं जीवों की भलाई के लिए ही मानता हूँ, इस तरह मेरा मन डोलने से बचा रहता है; ये है योग-साधना का खजाना, जो मैं इकट्ठा कर रहा हूँ।1।```
``` हे भाई! जिस मनुष्य का परमेश्वर के चरणों में जोड़ (योग) हो गया वही जुड़ा हुआ है, वही असल जोगी है, जिसकी समाधि सदा लगी रहती है। जिस मनुष्य ने माया-रहित परमात्मा का अटल आत्मिक जीवन देने वाला नाम प्राप्त कर लिया है वह परमात्मा के साथ गहरी जान-पहचान के आत्मिक आनंद अपने हृदय में (सदा) भोगता है।1। रहाउ।```

*मनु मोती जे गहणा होवै पउणु होवै सूत धारी ॥ खिमा सीगारु कामणि तनि पहिरै रावै लाल पिआरी ॥१॥*

पउणु = हवा, श्वास। सूत = धागा। कामणि = स्त्री। तनि = तन पर। रावे = मिलती है, भोगती है।1।

```अगर जीव-स्त्री अपने मन को सुच्चे मोती जैसा गहना बना ले (मातियों की माला बनाने के लिए धागे की जरूरत पड़ती है) अगर श्वास-श्वास (का स्मरण मोती परोने के लिए) धागा बने, अगर दुनिया की ज्यादतियों को सह लेने के स्वभाव को जीव-स्त्री श्रृंगार बना के अपने शरीर पर पहन ले, तो पति-प्रभु की प्यारी हो के उसे मिल जाती है।1।```

*लाल बहु गुणि कामणि मोही ॥ तेरे गुण होहि न अवरी ॥१॥ रहाउ॥*

लाल = हे लाल! बहु गुणि = बहुत गुणों वाले। होहि न = नहीं हैं। अवरी = किसी और में।1। रहाउ।

```हे बहुगुणी लाल प्रभु! जो जीव-स्त्री तेरे गुणों में तवज्जो जोड़ती है, उसे तेरे वाले गुण किसी और में नहीं दिखाई देते (वह तुझे विसार के किसी और तरफ़ प्रीति नहीं जोड़ती)।1। रहाउ।```

*हरि हरि हारु कंठि ले पहिरै दामोदरु दंतु लेई ॥ कर करि करता कंगन पहिरै इन बिधि चितु धरेई ॥२॥*

कंठि = गले में। दामोदरु = (दाम उदर = जिसकी कमर पे तगाड़ी है) परमात्मा। दंतु = दाँत। कर = हाथों में। करि = कर के। चित धरेई = मन को टिकाए।2।

```अगर जीव-स्त्री परमात्मा की हर समय याद को हार बना के अपने गले में डाल ले, अगर प्रभु स्मरण को (दांतों का) दंदासा की तरह प्रयोग करे, अगर कर्तार की भक्ति-सेवा को कंगन बना के हाथों में पहन ले, तो इस तरह उसका चित्त प्रभु-चरणों में टिका रहता है।2।```

*मधुसूदनु कर मुंदरी पहिरै परमेसरु पटु लेई ॥ धीरजु धड़ी बंधावै कामणि स्रीरंगु सुरमा देई ॥३॥*

मधुसूदनु = परमात्मा। कर = हाथों (की उंगलियों) पर। पटु = रेशमी कपड़ा। धड़ी = मांग, पट्टी। स्रीरंगु = श्री रंग, लक्ष्मी का पति, परमात्मा।3।

```अगर जीव-स्त्री हरि-भजन की मुंद्री (अंगूठी) बना के हाथ की अंगुली में पहन ले, प्रभु नाम की ओट को अपनी इज्जत का रक्षक रेशमी कपड़ा बनाए, (नाम जपने की इनायत से प्राप्त की) गंभीरता को पट्टियां सजाने के लिए बरते, लक्ष्मी-पति प्रभु के नाम का (आँखों में) सुरमा डाले।3।```

*मन मंदरि जे दीपकु जाले काइआ सेज करेई ॥ गिआन राउ जब सेजै आवै त नानक भोगु करेई ॥४॥१॥३५॥*

मंदरि = मन्दिर मे। दीपकु = दीया। काइआ = शरीर, हृदय। गिआन राउ = ज्ञान का राजा।4।

```अगर जीव-स्त्री अपने मन के महल में ज्ञान का दीपक जगाए, हृदय को (प्रभु-मिलाप के लिए) सेज बनाए, हे नानक! (उसके इस सारे आत्मिक श्रृंगार पर रीझ के) जब ज्ञान-दाता प्रभु उसकी हृदय-सेज पर प्रकट होता है, तो उसको अपने साथ मिला लेता है।4।1।35।```

*आसा महला १ ॥ कीता होवै करे कराइआ तिसु किआ कहीऐ भाई ॥ जो किछु करणा सो करि रहिआ कीते किआ चतुराई ॥१॥*

कीता होवै = जो प्रभु का किया हुआ है, जीव। किआ कहीऐ = क्या गिला? भाई = हे भाई! कीते = जीव की। किआ = कुछ सवार नहीं सकती।1।

```(पर) हे भाई! जीव के क्या वश? जीव वही कुछ करता है जो परमात्मा उससे कराता है। जीव की कोई सियानप काम नहीं आती, जो कुछ अकाल-पुरख करना चाहता है, वही कर रहा है।1।```

*तेरा हुकमु भला तुधु भावै ॥ नानक ता कउ मिलै वडाई साचे नामि समावै ॥१॥ रहाउ॥*

तुधु भावै = जो जीव तुझे अच्छा लगता है। भला = प्यारा। नामि = नाम में।1। रहाउ।

```(हे प्रभु!) जो जीव तुझे अच्छा लगता है, उसे तेरी रज़ा मीठी लगने लग जाती है। (सो) हे नानक! (प्रभु के दर से) उस जीव को आदर मिलता है जो (उसकी रजा में रह के) उस सदा-स्थिर मालिक के नाम में लीन रहता है।1। रहाउ।```

*किरतु पइआ परवाणा लिखिआ बाहुड़ि हुकमु न होई ॥ जैसा लिखिआ तैसा पड़िआ मेटि न सकै कोई ॥२॥*

किरतु = किया हुआ काम, जन्म-जन्मांतरों के किए कामों के संस्कारों का समूह। पइआ = पड़ा हुआ, उकरा हुआ। परवाणा = लेख, परवाना। बाहुड़ि = दुबारा, उसके उलट। पढ़िआ = प्रगट होता है, घटित होता है।2।

```हमारे जन्म-जन्मांतरों के किए कामों के संस्कारों के समूह जो हमारे मन में उकर चुके होते हैं, उसके अनुसार हमारी जीवन-राहदारी लिखी जा चुकी होती है, उसके उलट जोर नहीं चल सकता। फिर जिस तरह का वह जीवन-लेख लिखा हुआ है, उसके अनुसार (जीवन-यात्रा) बनती चली आती है, कोई (उन लकीरों को अपनी कोशिशों से) मिटा नहीं सकता (उसे मिटाने का एक मात्र तरीका है: रजा में चल के महिमा करते रहना)।2।```

*जे को दरगह बहुता बोलै नाउ पवै बाजारी ॥ सतरंज बाजी पकै नाही कची आवै सारी ॥३॥*

दरगह = हजूरी में, सामने। बाजारी = आवारा बुरा बोलने वाला, बड़बोला। पकै नाही = नहीं पुगती, जीती नहीं जाती। सारी = नरद।3।

```अगर कोई जीव इस धुर से लिखे हुक्म के उलट बड़े एतराज किए जाए (हुक्म अनुसार चलने की विधि ना सीखे, उसका सँवरता कुछ नहीं, बल्कि) उसका नाम बड़बोला ही पड़ सकता है। (जीवन की बाजी) शतरंज (चौपड़) की बाजी (जैसी ही) है, (रजा के उलट चलने से और गिले-शिकवे करने से ये बाजी) जीती नहीं जा सकेगी, नरदें कच्ची ही रहती है (पुगती सिर्फ वही हैं जो) पुगने वाले घर में जा (पहुँचती हैं)।3।```

*ना को पड़िआ पंडितु बीना ना को मूरखु मंदा ॥ बंदी अंदरि सिफति कराए ता कउ कहीऐ बंदा ॥४॥२॥३६॥*

बीना = सयाना। मंदा = बुरा। बंदी = रजा।4।

```इस रास्ते में ना कोई विद्वान पण्डित सयाना कहा जा सकता है, ना कोई (अनपढ़) मूर्ख बुरा माना जा सकता है (जीवन के सही रास्ते में ना निरी विद्वता सफलता का तरीका है, ना ही अनपढ़ता के लिए असफलता जरूरी है)। वह जीव बंदा कहलवा सकता है जिसको प्रभु अपनी रजा में रख के उससे अपनी महिमा करवाता है।4।2।36।```

*आसा महला १ ॥ गुर का सबदु मनै महि मुंद्रा खिंथा खिमा हढावउ ॥ जो किछु करै भला करि मानउ सहज जोग निधि पावउ ॥१॥*

मनै महि = मन में। मुंद्रा = वाले (काँच आदि के) जो जोगी लोग कानों में पहनते हैं। खिंथा = गोदड़ी, पोटली। हडावउ = मैं हंडाता हूँ, पहनता हूँ। मानउ = मैं मानता हूँ। सहज = मन की अडोलता, शांति। जोग निधि = योग (की कमाई) का खजाना। पावउ = मैं प्राप्त करता हूँ।1।

```(हे जोगी!) गुरु का शब्द मैंने अपने मन में टिकाया हुआ है; ये हैं मुंद्रें (कुण्डल) (जो मैंने कानों में नही मन में डाली हुई हैं)। मैं क्षमा का स्वाभाव (पक्का कर रहा हूँ, ये मैं) गोदड़ी पहनता हूँ। जो कुछ परमात्मा करता है उसे मैं जीवों की भलाई के लिए ही मानता हूँ, इस तरह मेरा मन डोलने से बचा रहता है; ये है योग-साधना का खजाना, जो मैं इकट्ठा कर रहा हूँ।1।```

*बाबा जुगता जीउ जुगह जुग जोगी परम तंत महि जोगं ॥ अम्रितु नामु निरंजन पाइआ गिआन काइआ रस भोगं ॥१॥ रहाउ॥*

जुगता = जुड़ा हुआ। जुगह जुग = हरेक युग तक, सदा के लिए। परम तंत = परमात्मा। जोगं = मिलाप। अंम्रितु = अमृत, अटल आत्मिक जीवन देने वाला। निरंजन = (निर+अंजन। अंजन = कालिख, माया की कालिख, माया का प्रभाव) जिस पे माया का प्रभाव नहीं होता उसका। निरंजन नामु = निरंजन का नाम। गिआन रस = परमात्मा के साथ गहरी सांझ के आत्मिक आनंद। काइआ = शरीर में, हृदय में। भोगं = भोगता है, माणता है।1। रहाउ।

```हे भाई! जिस मनुष्य का परमेश्वर के चरणों में जोड़ (योग) हो गया वही जुड़ा हुआ है, वही असल जोगी है, जिसकी समाधि सदा लगी रहती है। जिस मनुष्य ने माया-रहित परमात्मा का अटल आत्मिक जीवन देने वाला नाम प्राप्त कर लिया है वह परमात्मा के साथ गहरी जान-पहचान के आत्मिक आनंद अपने हृदय में (सदा) भोगता है।1। रहाउ।```