Guruvaani - 92

ऐसा तैं जगु भरमि लाइआ ॥ कैसे बूझै जब मोहिआ है माइआ ॥१॥ रहाउ॥

तैं = तू (हे प्रभु!)। भरमि = भुलेखे में। रहाउ।

(हे प्रभु!) इस तरह तूने जगत को भुलेखे में डाला हुआ है। माया द्वारा ठगे हुए जीव को ये समझ नहीं आता (कि मैं भुलावे में फंसा हुआ हूँ)।1। रहाउ।


कहत कबीर छोडि बिखिआ रस इतु संगति निहचउ मरणा ॥ रमईआ जपहु प्राणी अनत जीवण बाणी इन बिधि भव सागरु तरणा ॥२॥

बिखिआ रस = माया के स्वाद। इतु संगति = इस कुसंगत में, माया के रसों की संगत में। निहचउ = जरूर। मरणा = आत्मिक मौत। रमईआ = राम को। अनत = अनंत, अटल। अनत जीवण = अटल जिंदगी देने वाली। भव सागरु = संसार समुंदर।2।

कबीर कहता है: हे प्राणी! माया के चस्के छोड़ दे, इन रसों के साथ लगने से जरूर आत्मिक मौत होती है (भाव, आत्मा मुर्दा हो जाती है); (प्रभु के भजन वाली ये) वाणी (मनुष्य को) अटल जीवन बख्शती है। इस तरह संसार समुंदर को तैर जाते हैं।2।


जां तिसु भावै ता लागै भाउ ॥ भरमु भुलावा विचहु जाइ ॥ उपजै सहजु गिआन मति जागै ॥ गुर प्रसादि अंतरि लिव लागै ॥३॥

तिसु भावै = उस प्रभु को ठीक लगे। भाउ = प्रेम। भुलावा = भुलेखा। विचहु = मन में से। सहजु = वह अवस्था जिस में भटकन ना रहे, अडोलता। गिआन मति = गिआन वाली बुद्धि। अंतरि = हृदय में।3।

(पर) यदि उस प्रभु को ठीक लगे तब ही (जीव का) प्यार उससे पड़ता है और (इस के) मन में से भ्रम और भुलेखा दूर होता है। (जीव के अंदर) अडोलता की हालत पैदा होती है। ज्ञान वाली बुद्धि प्रगट हो जाती है और गुरु की मेहर से इसके हृदय में प्रभु के साथ जोड़ जुड़ जाता है।3।


इतु संगति नाही मरणा ॥ हुकमु पछाणि ता खसमै मिलणा ॥१॥ रहाउ दूजा ॥

इतु संगति = इस संगति में, प्रभु के साथ जुड़ने वाली हालत में। मिलणा = मिलाप। रहाउ दूजा।1।

प्रभु के साथ चिक्त जोड़ने से आत्मिक मौत नहीं होती, (क्योंकि, ज्यों ज्यों जीव प्रभु के) हुक्म को पहिचानता है, तो प्रभु के साथ इसका मिलाप हो जाता है।1। रहाउ दूजा।


सिरीरागु त्रिलोचन का ॥ माइआ मोहु मनि आगलड़ा प्राणी जरा मरणु भउ विसरि गइआ ॥ कुट्मबु देखि बिगसहि कमला जिउ पर घरि जोहहि कपट नरा ॥१॥

मनि = मन में। आगलड़ा = बहुत। जरा = बुढ़ापा। बिगसहि = तू प्रसन्न होता है। कमला जीउ = कमल के फूल की तरह। पर घरि = पराए घर में। जोहहि = तू तोलता है, जांचता है, ताड़ता है। कपट नरा = हे खोटे मनुष्य!।1।

हे प्राणी! तेरे मन में माया का मोह बहुत (जोरों में) है। तुझे ये डर नहीं रहा कि बुढ़ापा आना है, मौत आनी है। हे खोटे मनुष्य! तू अपने परिवार को देख के ऐसे खुश होता है जैसे कमल का फूल (सूरज को देख के), तू पराए घर में देखता फिरता है।1।


दूड़ा आइओहि जमहि तणा ॥ तिन आगलड़ै मै रहणु न जाइ ॥ कोई कोई साजणु आइ कहै ॥ मिलु मेरे बीठुला लै बाहड़ी वलाइ ॥ मिलु मेरे रमईआ मै लेहि छडाइ ॥१॥ रहाउ॥

दूड़ा आइओहि = दौड़े आ रहे हैं। जमहि तणा = यम के पुत्र, जमदूत। तिन आगलड़ै = उन (जमदूतों) के सामने। कोई कोई = गिने चुने। साजणु = संत जन। बाहड़ी वलाइ = बांहें वल के, गले लगा के। बीठलु = हे बीठल! हे प्रभु! हे माया रहित प्रभु! (वि+स्थल)। मै = मुझसे।1। रहाउ।

कोई विरला संत जन (जगत में) आ के इस तरह विनती करता है: हे प्रभु! मुझे मिल, गले लगा के मिल। हे मेरे राम! मुझे मिल, मुझे (माया के मोह से) छुड़ा ले। जमदूत तेजी से आ रहे हैं, उनके सामने मुझसे (पल मात्र भी) अटका नहीं जा सकेगा।1। रहाउ।


अनिक अनिक भोग राज बिसरे प्राणी संसार सागर पै अमरु भइआ ॥ माइआ मूठा चेतसि नाही जनमु गवाइओ आलसीआ ॥२॥

पै = में। अमरु = ना मरने वाला। मुठा = ठगा हुआ। चेतसि नाही = तू याद नहीं करता (हरि को)।2।

हे प्राणी! माया के अनेक भोगों व प्रताप के कारण तू (प्रभु को) भुला बैठा है, (तू समझता है कि) इस संसार समुंदर में (मैं) सदा कायम रहूँगा। माया का ठगा हुआ तू (प्रभु को) नहीं स्मरण करता। हे आलसी मनुष्य! तूने अपना जन्म बेकार गवा लिया है।2।


बिखम घोर पंथि चालणा प्राणी रवि ससि तह न प्रवेसं ॥ माइआ मोहु तब बिसरि गइआ जां तजीअले संसारं ॥३॥

बिखम घोर पंथि = बहुत अंधकार भरे रास्ते पर। रवि = सूर्य। ससि = चंद्रमा। प्रवेसं = दखल। तजीअले = छोड़ा।3।

हे प्राणी! तू (माया के मोह के) ऐसे गहरे अंधकार भरे रास्ते पर चल रहा है, जहाँ ना सूरज का दखल है ना चंद्रमा का (अर्थात, जहाँ तुझे ना दिन में अक़्ल आती है ना ही रात को)। जब (मरने के वक्त) संसार को छोड़ने लगो, तब तो माया का ये मोह (भाव, संबंध अवश्य) छोड़ेगा ही (तो फिर अभी क्यों नहीं?)।3।


आजु मेरै मनि प्रगटु भइआ है पेखीअले धरमराओ ॥ तह कर दल करनि महाबली तिन आगलड़ै मै रहणु न जाइ ॥४॥

पेखीअले = देखा है। तह = वहां, धर्मराज की हजूरी में। कर = हाथों से। दल करनि = दलन कर देते हैं, दल देते हैं।4।

(कोई बिरला संतजन कहता है:) मेरे मन में ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि (माया में फंसे रहने से) धर्मराज (का मुंह) देखना पड़ेगा। वहां तो बड़े बड़े बलवानों को भी जमदूत हाथों से दल देते हैं, मेरी तो उनके आगे कोई पेश नहीं चल सकेगी।4।


जे को मूं उपदेसु करतु है ता वणि त्रिणि रतड़ा नाराइणा ॥ ऐ जी तूं आपे सभ किछु जाणदा बदति त्रिलोचनु रामईआ ॥५॥२॥

जे को = जब कोई। मूं = मुझे। वणि = बन में। त्रिणि = तिनके में। वणि त्रिणि = सब जगह। रतड़ा = रविआ हुआ, व्यापक है। ऐ जी रमईआ = हे सुंदर राम जी! बदति = कहता है।5।

(वैसे तो) हे नारायण! (तू कभी याद नहीं आता, पर) जब कोई (गुरमुखि) मुझे शिक्षा देता है, तो तू सब जगह व्यापक दिखाई देने लग पड़ता है। हे राम जी! तेरीआं तू ही जाने - मेरी त्रिलोचन की यही बिनती है।5।2।


स्रीरागु भगत कबीर जीउ का ॥ अचरज एकु सुनहु रे पंडीआ अब किछु कहनु न जाई ॥ सुरि नर गण गंध्रब जिनि मोहे त्रिभवण मेखुली लाई ॥१॥

पंडीआ = हे पंडित! सुरि = देवते। गण = शिव के खास निजी सेवक। गंधर्व = देवताओं के रागी। त्रिभवण = तीनों भवनों को, सारे जगत को। मेखुली = (माया की) तगाड़ी।1।

हे पण्डित! उस अचरज प्रभु का एक चमत्कार सुनो! (जो मेरे साथ घटित हुआ है और जो) इस वक्त (ज्यूँ का त्यूँ) कहा नहीं जा सकता। उस प्रभु ने सारे जगत को (माया की) तगाड़ी डाल के देवते, मनुष्य, गण और गंधर्वों को मोह के रखा है।1।


राजा राम अनहद किंगुरी बाजै ॥ जा की दिसटि नाद लिव लागै ॥१॥ रहाउ॥

अनहद = एक रस, बिना यत्न करने के, बजाने के बिना। किंगुरी बाजै = किंगुरी बज रही है, राग हो रहा है। जा की = जिस (प्रभु) की। दिसटि = (कृपा की) दृष्टि। नाद लिव = शब्द की लगन, शब्द की ओर रुचि। रहाउ।

(वह आश्चर्यजनक चमत्कार ये है कि) जिस प्रकाश-रूपी प्रभु के मेहर की नजर से शब्द में लगन लगती है, उस प्रभु की (मेरे अंदर) एक रस तार बज रही है1। रहाउ।


भाठी गगनु सिंङिआ अरु चुंङिआ कनक कलस इकु पाइआ ॥ तिसु महि धार चुऐ अति निरमल रस महि रसन चुआइआ ॥२॥

भाठी = भट्ठी, जहां शराब, अर्क आदि निकाला जाता है। गगनु = आकाश, दसवां द्वार, (चिदाकाश, चिक्त+आकाश) दिमाग, जिस द्वारा प्रभु में तवज्जो जोड़ी जा सकती है। सिंञिआ चुंञिआ = दो नालियां जो अर्क या शराब निकालने के लिए बरती जाती हैं, एक नाली से अर्क निकलता है और दूसरी से फालतू पानी। कनक = सोना। कलसु = मटका, जिसमें अर्क या शराब टपक टपक के पड़ती जाती है। इकु = एक प्रभु। कनक कलसु = सोने का मटका, शुद्ध हृदय। तिसु महि = उस (सुनहरी) कलश में, शुद्ध हृदय में। धार = (नाम अमृत की) धारा। चुऐ = टपक टपक के पड़ती है। रस महि रसन = सभी रसों से स्वादिष्ट रस, नाम अमृत। सिंञिआ चुंञिआ = भाव, बुरे कर्मों को त्यागना व अच्छे कर्मों को ग्रहण करना।2।

मेरा दिमाग भट्ठी बना हुआ है (भाव, तवज्जो प्रभु में जुड़ी हुई है), बुरे कामों से संकोच जैसे, फालतू पानी को बहाने की नाली है; और सद्गुणों का ग्रहण करना जैसे, (नाम रूपी) शराब निकालने वाली नाली (पाइप) है। और शुद्ध हृदय जैसे, सोने का मटका है। अब मैंने एक प्रभु को प्राप्त कर लिया है। मेरे शुद्ध हृदय में (नाम अमृत की) बड़ी साफ धारा टपक टपक के पड़ रही है, और सर्वोक्तम स्वादिष्ट (नाम का) रस खिंचा जा रहा है।2।


एक जु बात अनूप बनी है पवन पिआला साजिआ ॥ तीनि भवन महि एको जोगी कहहु कवनु है राजा ॥३॥

अनूप = अचरज, अनोखी। पवन = हवा, प्राण, स्वाश। साजिआ = मैने बनाया है। जोगी = मिला हुआ, व्यापक। तीनि भवन = सारे जगत में। राजा = ब्ड़ा।3।

एक और मजेदार बात बन गयी है (वह ये कि) मैंने स्वाशों को (नाम अमृत पीने वाला) प्याला बना लिया है (भाव, उस प्रभु के नाम को मैं स्वास-स्वास जप रहा हूँ)। (इस स्वास-स्वास जपने के कारण मुझे) सारे जगत में एक प्रभु ही व्यापक (दिख रहा है)। बताओ, (हे पण्डित! मुझे) उससे और कौन बड़ा (हो सकता) है?।3।


ऐसे गिआन प्रगटिआ पुरखोतम कहु कबीर रंगि राता ॥ अउर दुनी सभ भरमि भुलानी मनु राम रसाइन माता ॥४॥३॥

ऐसे = इस प्रकार जैसे ऊपर बताया है। पुरखोतम गिआनु = प्रभु का ज्ञान, रब की पहिचान। कहु = कह। कबीर = हे कबीर! रंगि = (प्रभु के) प्रेम में। राता = रंगा हुआ। अउर दुनी = बाकी के लोग। भरमि = भुलेखे में। मनु = (मेरा) मन। रसाइन = रस+आयन, रसों का घर। माता = मस्त।4।

(जैसे ऊपर बताया है) इस प्रकार उस प्रभु की पहचान (मेरे अंदर) प्रगट हो गयी है। प्रभु के प्रेम में रंगे हुए, हे कबीर! (अब) कह कि और सारा जगत तो भुलेखे में भूला हुआ है (पर, प्रभु की मेहर से) मेरा मन रसों के श्रोत प्रभु में मस्त हुआ हुआ है।4।3।