*Guruvaani - 710*
*भाहि बलंदड़ी बुझि गई रखंदड़ो प्रभु आपि ॥ जिनि उपाई मेदनी नानक सो प्रभु जापि ॥२॥*
भाहि = आग। जिनि = जिस प्रभु ने। मेदनी = धरती, सृष्टि।2।
```हे नानक! जिस प्रभु ने सारी दुनिया रची है उसका स्मरण कर, (स्मरण करने से) वह प्रभु खुद जीव का रखवाला बनता है और उसके अंदर जलती हुई (तृष्णा की) आग बुझ जाती है।2।```
*पउड़ी ॥ जा प्रभ भए दइआल न बिआपै माइआ ॥ कोटि अघा गए नास हरि इकु धिआइआ ॥ निरमल भए सरीर जन धूरी नाइआ ॥ मन तन भए संतोख पूरन प्रभु पाइआ ॥ तरे कुट्मब संगि लोग कुल सबाइआ ॥१८॥*
न बिआपै = जोर नहीं डाल सकती। कोटि अघा = करोड़ों पाप। निरमल = पवित्र। जन धूरी = संत जनों की चरण धूल में। नाइआ = नहाने से। कुटंब = परिवार। सबाइआ = सारी।
```जब (जीव पर) प्रभु जी मेहरवान हों तो माया जोर नहीं डाल सकती। एक प्रभु को स्मरण करने से करोड़ों ही पाप नाश हो जाते हैं, स्मरण करने वाले बँदों की चरण-धूल में नहाने से शरीर पवित्र हो जाते हैं, (संतों की संगति में) पूर्ण प्रभु मिल जाता है और मन व तन दोनों को संतोष प्राप्त होता है। ऐसे मनुष्यों की संगति में उनके परिवार के लोग और सारी ही कुलों का उद्धार हो जाता है।18।```
*सलोक ॥ गुर गोबिंद गोपाल गुर गुर पूरन नाराइणह ॥ गुर दइआल समरथ गुर गुर नानक पतित उधारणह ॥१॥*
पूरन = सर्व व्यापक। पतित उधारणह = विकारियों का उद्धार करने वाला।1।
```हे नानक! गुरु गोबिंद रूप है, गोपाल रूप है, सर्व व्यापक नारायण का रूप है। गुरु दया का घर है, सामर्थ्य वाला है और विकारियों का भी तारनहार है।1।```
*भउजलु बिखमु असगाहु गुरि बोहिथै तारिअमु ॥ नानक पूर करम सतिगुर चरणी लगिआ ॥२॥*
भउजल = संसार समुंदर। बिखमु = मुश्किल, डरावना। असगाहु = अथाह। गुरि = गुरु ने। बोहिथै = जहाज ने। गुरि बोहिथै = गुरु जहाज ने। तारिअमु = मुझे तैरा लिया है। पूर करंम = पूरे भाग्य, अच्छे भाग्य।1।
```संसार-समुंदर बड़ा भयानक और अथाह है, पर गुरु जहाज ने मुझे इसमें से बचा लिया है। हे नानक! जो मनुष्य सतिगुरु के चरणों में लगते हैं, उनके भाग्य अच्छे होते हैं।2।```
*पउड़ी ॥ धंनु धंनु गुरदेव जिसु संगि हरि जपे ॥ गुर क्रिपाल जब भए त अवगुण सभि छपे ॥ पारब्रहम गुरदेव नीचहु उच थपे ॥ काटि सिलक दुख माइआ करि लीने अप दसे ॥ गुण गाए बेअंत रसना हरि जसे ॥१९॥*
धंनु गुरदेव = सदके हूँ गुरु से। जिसु संगि = जिसकी संगति में। सभि अवगुण = सारे ऐब। छपे = दूर हो जाते हैं। नीचहु = नीचे से। उच थपे = ऊँचा स्थापित कर देता है। सिलक = (अरबी में) फासी, रस्सी। अप दसे = अपने दास। रसना = जीभ (से)। जसे = यश।
```सदके हूँ उस गूरू से जिसकी संगति में रहने से प्रभु का भजन किया जा सकता है, जब सतिगुरु मेहरवान होता है तो सारे अवगुण दूर हो जाते हैं, प्रभु का रूप गुरु नीच से उच्च श्रेणी का बना देता है, माया और दुखों की फाँसी काट के अपने सेवक बना लेता है, (गुरु की संगति में रहने से) जीभ से बेअंत प्रभु के गुण गाए जा सकते हैं, प्रभु की महिमा की जा सकती है।19।```
*सलोक ॥ द्रिसटंत एको सुनीअंत एको वरतंत एको नरहरह ॥ नाम दानु जाचंति नानक दइआल पुरख क्रिपा करह ॥१॥*
एको = एक प्रभु ही। द्रिसटंत = दिखता है। वरतंत = मौजूद है। नरहरह = नरों का मालिक, खलकत का मालिक। जाचंति = जो मांगते हैं। दानु = खैर।1।
```हे नानक! जिस पर दयालु प्रभु मेहर करता है वह उसके पास से बँदगी की ख़ैर माँगते हैं, उन्हें हर जगह वह सृष्टि का मालिक ही दिखता है, सुनाई देता है, व्यापक प्रतीत होता है।1।```
*हिकु सेवी हिकु समला हरि इकसु पहि अरदासि ॥ नाम वखरु धनु संचिआ नानक सची रासि ॥२॥*
सेवी = मैं स्मरण करूँ। संमला = मैं हृदय में संभाल के रखूँ। वखरु = सौदा। संचिआ = जोड़ा है। रासि = राशि, पूंजी।2।
```मेरी एक प्रभु के पास ही आरजू है कि मैं प्रभु को ही स्मरण करूँ और प्रभु को ही हृदय में संभाल कर रखूँ। हे नानक! जिस लोगों ने नाम-रूप सौदा नाम-रूप धन जोड़ा है, उनकी ये पूंजी सदा ही कायम रहती है।2।```
*पउड़ी ॥ प्रभ दइआल बेअंत पूरन इकु एहु ॥ सभु किछु आपे आपि दूजा कहा केहु ॥ आपि करहु प्रभ दानु आपे आपि लेहु ॥ आवण जाणा हुकमु सभु निहचलु तुधु थेहु ॥ नानकु मंगै दानु करि किरपा नामु देहु ॥२०॥१॥*
पूरन = हर जगह व्यापक। इक एहु = सिर्फ एक बेअंत प्रभु। कहा केहु = कौन सा बताऊँ? (भाव, कोई और बता नहीं सकता)। आपे = खुद ही। आवण जाणा = पैदा होना और मरना। निहचल = अटल। थेहु = ठिकाना। तुधु = तेरा।
```सिर्फ ये दयालु और बेअंत प्रभु ही हर जगह मौजूद है, वह खुद ही खुद सब कुछ है, और दूसरा कौन सा कहूँ? (जो उस जैसा हो)?```
```हे प्रभु! तू खुद ही दान करने वाला है और खुद ही वह दान लेने वाला है। (जीवों का) पैदा होना और मरना - ये तेरा हुक्म है (भाव तेरी खेल है), तेरा अपना ठिकाना सदा अटल है। नानक (तुझसे) खैर माँगता है, मेहर कर और नाम बख्श।20।1।```
*जैतसरी बाणी भगता की ੴ सतिगुर प्रसादि ॥*
नाथ = हे नाथ! हे प्रभु! न जानउ = मैं नहीं जानता। कछूअ न जानउ = मैं कुछ भी नहीं जानता, मेरी कोई पेश नहीं चलती। बिकानउ = मैंने बेच दिया है।1। रहाउ।
कहीअत हौ = तू कहलवाता है। कामी = विषयी।1।
पंचन = कामादिक पाँच विकारों ने। जु = इतना सा। ते = से। अंतरु = दूरी।2।
जत = जिधर। देखउ = मैं देखता हूँ। रासी = खान, समान। न पतिआइ = पतीजता नहीं, मानता नहीं। निगम = वेद आदि धर्म पुस्तक। साखी = गवाह।3।
गोतम नारि = गौतम की पत्नी, अहिल्या। उमापति = पार्वती का पति, शिव। सीसु धरनि = (ब्रहमा का) सिर धारने वाला शिव।
सहस = हजार। भग = और के गुप्तांग। सहस भग गामी = हजारों भगों के निशान वाला।4।
दूतन = दूतों ने। खलु = मूर्ख। बधु = मार कुटाई। बधु करि मारिओ = मार मार के मारा है, बुरी तरह मारा है।5।
कहि = कहे, कहता है। कहा = कहाँ (जाऊँ)? रघुनाथ = परमात्मा।6।
```हे प्रभु! मैं अपना मन माया के हाथ में बेच चुका हूँ, मेरी इसके आगे (अब) कोई पेश नहीं चलती।1। रहाउ।```
``` हे नाथ! तू जगत का पति कहलवाता है, हम विवाद वाले विषई जीव हैं (मेरी सहायता कर)।1।```
``` (कामादिक) इन पाँचों ने ही मेरा मन इतना बिगाड़ दिया है कि हर दम मेरी परमात्मा से दूरियाँ डलवा रहे हैं।2।```
``` (इन्होंने जगत को बहुत दुखी किया हुआ है) मैं जिधर देखता हूँ, उधर दुखों की राशि-पूंजी बनी हुई है। ये देख के भी (कि विकारों का नतीजा है दुख) मेरा मन नहीं माना, वेदादिक धर्म-पुस्तकें भी (कथाओं के माध्यम से) यही गवाही दे रहे हैं।3।```
``` गौतम की पत्नी अहिल्या, पार्वती का पति शिव, ब्रहमा, हजारों भगों वाला इन्द्र - (इन सभी को इन पाँचों ने ही ख्वार किया)।4।```
``` इन दुष्टों ने (विकारों ने) (मेरे) मूर्ख (मन) को बुरी तरह से मार रखा है, पर ये मन बड़ा बेशर्म है, अभी भी विकारों की ओर से नहीं मुड़ा।5।```
``` रविदास कहता है: और कहाँ जाऊँ? और क्या करूँ? (इन विकारों से बचने के लिए) परमात्मा के बिना और किसी का आसरा लिया नहीं जा सकता।6।1।```
*नाथ कछूअ न जानउ ॥ मनु माइआ कै हाथि बिकानउ ॥१॥ रहाउ॥*
नाथ = हे नाथ! हे प्रभु! न जानउ = मैं नहीं जानता। कछूअ न जानउ = मैं कुछ भी नहीं जानता, मेरी कोई पेश नहीं चलती। बिकानउ = मैंने बेच दिया है।1। रहाउ।
```हे प्रभु! मैं अपना मन माया के हाथ में बेच चुका हूँ, मेरी इसके आगे (अब) कोई पेश नहीं चलती।1। रहाउ।```
*तुम कहीअत हौ जगत गुर सुआमी ॥ हम कहीअत कलिजुग के कामी ॥१॥*
कहीअत हौ = तू कहलवाता है। कामी = विषयी।1।
```हे नाथ! तू जगत का पति कहलवाता है, हम विवाद वाले विषई जीव हैं (मेरी सहायता कर)।1।```
*इन पंचन मेरो मनु जु बिगारिओ ॥ पलु पलु हरि जी ते अंतरु पारिओ ॥२॥*
पंचन = कामादिक पाँच विकारों ने। जु = इतना सा। ते = से। अंतरु = दूरी।2।
```(कामादिक) इन पाँचों ने ही मेरा मन इतना बिगाड़ दिया है कि हर दम मेरी परमात्मा से दूरियाँ डलवा रहे हैं।2।```
*जत देखउ तत दुख की रासी ॥ अजौं न पत्याइ निगम भए साखी ॥३॥*
जत = जिधर। देखउ = मैं देखता हूँ। रासी = खान, समान। न पतिआइ = पतीजता नहीं, मानता नहीं। निगम = वेद आदि धर्म पुस्तक। साखी = गवाह।3।
```(इन्होंने जगत को बहुत दुखी किया हुआ है) मैं जिधर देखता हूँ, उधर दुखों की राशि-पूंजी बनी हुई है। ये देख के भी (कि विकारों का नतीजा है दुख) मेरा मन नहीं माना, वेदादिक धर्म-पुस्तकें भी (कथाओं के माध्यम से) यही गवाही दे रहे हैं।3।```
*गोतम नारि उमापति स्वामी ॥ सीसु धरनि सहस भग गांमी ॥४॥*
गोतम नारि = गौतम की पत्नी, अहिल्या। उमापति = पार्वती का पति, शिव। सीसु धरनि = (ब्रहमा का) सिर धारने वाला शिव।
सहस = हजार। भग = और के गुप्तांग। सहस भग गामी = हजारों भगों के निशान वाला।4।
```गौतम की पत्नी अहिल्या, पार्वती का पति शिव, ब्रहमा, हजारों भगों वाला इन्द्र - (इन सभी को इन पाँचों ने ही ख्वार किया)।4।```
*इन दूतन खलु बधु करि मारिओ ॥ बडो निलाजु अजहू नही हारिओ ॥५॥*
दूतन = दूतों ने। खलु = मूर्ख। बधु = मार कुटाई। बधु करि मारिओ = मार मार के मारा है, बुरी तरह मारा है।5।
```इन दुष्टों ने (विकारों ने) (मेरे) मूर्ख (मन) को बुरी तरह से मार रखा है, पर ये मन बड़ा बेशर्म है, अभी भी विकारों की ओर से नहीं मुड़ा।5।```
*कहि रविदास कहा कैसे कीजै ॥ बिनु रघुनाथ सरनि का की लीजै ॥६॥१॥*
कहि = कहे, कहता है। कहा = कहाँ (जाऊँ)? रघुनाथ = परमात्मा।6।
```रविदास कहता है: और कहाँ जाऊँ? और क्या करूँ? (इन विकारों से बचने के लिए) परमात्मा के बिना और किसी का आसरा लिया नहीं जा सकता।6।1।```