Guruvaani - 674

धनासरी महला ५ ॥ तुम दाते ठाकुर प्रतिपालक नाइक खसम हमारे ॥ निमख निमख तुम ही प्रतिपालहु हम बारिक तुमरे धारे ॥१॥

प्रतिपालक = पालने वाले। नाइक = नेता। निमख = आँख झपकने जितना समय। तुमरे धारे = तेरे आसरे।1।

हे प्रभु! तू सबको दातें देने वाला है, तू मालिक है, तू सबको पालने वाला है, तू हमारा नायक है (जीवन की अगुवाई देने वाला है), तू हमारा पति है। हे प्रभु! तू ही एक-एक छिन हमारी पालना करता है, हम (तेरे) बच्चे तेरे आसरे (जीते) हैं।1।


जिहवा एक कवन गुन कहीऐ ॥ बेसुमार बेअंत सुआमी तेरो अंतु न किन ही लहीऐ ॥१॥ रहाउ॥

जिहवा = जीभ। कहीऐ = बयान किया जा सकता है। तेरो = तेरा। किन ही = किसी से ही। लहीऐ = पाया जा सकता है।1। रहाउ।

हे अनगिनत गुणों के मालिक! हे बेअंत मालिक प्रभु! किसी भी पक्ष से तेरे गुणों का अंत नहीं पाया जा सकता। (मनुष्य की) एक जीभ से तेरा कौन-कौन सा गुण बताया जाए?।1। रहाउ।


कोटि पराध हमारे खंडहु अनिक बिधी समझावहु ॥ हम अगिआन अलप मति थोरी तुम आपन बिरदु रखावहु ॥२॥

कोटि = करोड़ों। पराध = अपराध। खंडहु = नाश करते हो। बिधि = तरीका। अगिआन = ज्ञान हीन। आत्मिक जीवन की सूझ से वंचित। अलप = थोड़ी, होछी। बिरदु = प्रभु का मूल (प्यार वाला) स्वभाव।2।

हे प्रभु! तू हमारे करोड़ों अपराध नाश करता है, तू हमें अनेक तरीकों से (जीवन जुगति) समझाता है। हम जीव आत्मिक जीवन की सूझ से वंचित हैं, हमारी अक्ल थोड़ी है होछी है। (फिर भी) तू अपना बिरद भरा प्यार वाला स्वभाव सदा कायम रखता है।2।


तुमरी सरणि तुमारी आसा तुम ही सजन सुहेले ॥ राखहु राखनहार दइआला नानक घर के गोले ॥३॥१२॥

तुमारी = तेरी ही। सुहेले = सुख देने वाले। राखनहार = रक्षा करने की सामर्थ्य करने वाले! गोले = गुलाम।3।

हे नानक! (कह:) हे प्रभु! हम तेरे ही आसरे-सहारे से हैं, हमें तेरी ही (सहायता की) आस है, तू ही हमारा सज्जन है, तू ही हमें सुख देने वाला है। हे दयावान! हे सबकी रक्षा करने के समर्थ! हमारी रक्षा कर, हम तेरे घर के गुलाम हैं।3।12।


धनासरी महला ५ ॥ पूजा वरत तिलक इसनाना पुंन दान बहु दैन ॥ कहूं न भीजै संजम सुआमी बोलहि मीठे बैन ॥१॥

देन = देने। कहूँ = किसी के साथ भी। भीजै = भीगता, खुश होता। कहूँ संजम = किसी भी जुगति से। बोलहि = बोलते हैं। बैन = वचन।1।

हे भाई! लोग देव-पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं, माथे पर तिलक लगाते हैं, तीर्थों पर स्नान करते हैं, (गरीबों को) बड़े दान-पुण्य करते है, मीठे बोल बोलते हैं, पर ऐसी किसी भी जुगति से मालिक प्रभु खुश नहीं होता।1।


प्रभ जी को नामु जपत मन चैन ॥ बहु प्रकार खोजहि सभि ता कउ बिखमु न जाई लैन ॥१॥ रहाउ॥

को = का। मन चैन = मन की शांति। बहु प्रकार = कई तरीकों से। सभि = सारे जीव। ता कउ = उस (परमात्मा) को। बिखमु = मुश्किल। लैन न जाई = मिलता नहीं।1। रहाउ।

हे भाई! परमात्मा का नाम जपने से ही मन को शांति (प्राप्त होती है)। सारे लोक कई तरीकों से उस परमात्मा का ढूँढते हैं, (पर स्मरण के बिना उसे तलाशना) मुश्किल है, नहीं ढूँढ सकते।1। रहाउ।


जाप ताप भ्रमन बसुधा करि उरध ताप लै गैन ॥ इह बिधि नह पतीआनो ठाकुर जोग जुगति करि जैन ॥२॥

बसुधा = धरती। भ्रमन बसुधा करि = सारी धरती पर चक्कर लगा के। उरध ताप = उल्टे हो के तप करने। गैन = गगन, आकाश, दसवाँ द्वार। लै गैन = दसवाँ द्वार में प्राण चढ़ा के। पतीआनो = पतीजता। जैन जुगति करि = जैनियों वाली जुगती करके।2।

हे भाई! जप-तप करके, सारी धरती के चक्कर लगा के, सिर-भार तप करके, प्राण दसवाँ द्वार पर चढ़ा के, योग मत की युक्तियां करके, जैन मत के तरीके अपना के -इन तरीकों से भी मालिक प्रभु नहीं पतीजता।2।


अम्रित नामु निरमोलकु हरि जसु तिनि पाइओ जिसु किरपैन ॥ साधसंगि रंगि प्रभ भेटे नानक सुखि जन रैन ॥३॥१३॥

निरमोलकु = जिसका कोई मूल्य ना डाला जा सके। तिनि = उस (मनुष्य) ने। जिसु किरपैन = जिस जिस पर कृपा होती है। साध संगि = गुरु की संगति में। रंगि = रंग में। भेटे = मिलते हैं। सुखि = सुख आनंद में। जन रैन = उस मनुष्य की (उम्र की) रात (गुजरती है)।3।

हे भाई! परमात्मा का नाम आत्मिक जीवन देने वाला है, परमात्मा की महिमा एक ऐसा पदार्थ है जिसका कोई मूल्य नहीं पड़ सकता -ये दाति उस मनुष्य ने हासिल की है जिस पर परमात्मा की कृपा हुई है। हे नानक! (कह: हे भाई!) गुरु की संगति से प्रेम-रंग में जुड़ के जिस मनुष्य को प्रभु जी मिले हैं, उस मनुष्य की जीवन-रात्रि ही सुख-आनंद में बीतती है।3।13।


धनासरी महला ५ ॥ बंधन ते छुटकावै प्रभू मिलावै हरि हरि नामु सुनावै ॥ असथिरु करे निहचलु इहु मनूआ बहुरि न कतहू धावै ॥१॥

ते = से। छुटकावै = छुड़ा दे। असथिरु = अडोल। निहचलु = चंचलता हीन। बहुरि = दुबारा। कत हू = कहीं भी। धावै = दौड़े।1।

जो मित्र मुझे माया के बंधनो से छुड़ा ले, मुझे परमात्मा मिला दे, मुझे परमात्मा का नाम सदा सुनाया करे, मेरे इस मन को डोलने से चंचलता से हटा ले, ता कि ये फिर किसी भी तरफ ना भटके (मैं अपना सब कुछ उसके हवाले कर दूँ)।1।


है कोऊ ऐसो हमरा मीतु ॥ सगल समग्री जीउ हीउ देउ अरपउ अपनो चीतु ॥१॥ रहाउ॥

समग्री = माल असबाब। जीउ = जीवात्मा। हीउ = हृदय। देउ = दे दूँ। अरपउ = अर्पण करूँ।1। रहाउ।

यदि मुझे कोई ऐसा मित्र मिल जाए (जो मुझे माया के बंधनो से छुड़ा ले) मैं उसे अपना सारा धन-पदार्थ, अपनी जिंद, अपना हृदय दे दूँ। मैं अपना चिक्त उसके हवाले कर दूँ।1। रहाउ।


पर धन पर तन पर की निंदा इन सिउ प्रीति न लागै ॥ संतह संगु संत स्मभाखनु हरि कीरतनि मनु जागै ॥२॥

पर तन = पराया शरीर, पराई स्त्री। संभाखनु = वचन विलास, गोसटि। कीरतनि = कीर्तन में।2।

(कोई ऐसा मित्र मिल जाए जिसकी कृपा से) पराया धन, पराई स्त्री, पराई निंदा- इन सबसे मेरा प्यार ना रहे। मैं संतों का संग किया करूँ, मेरा संतों से वचन-बिलास रहे, परमात्मा की महिमा में मेरा मन हर वक्त सुचेत रहा करे।2।


गुण निधान दइआल पुरख प्रभ सरब सूख दइआला ॥ मागै दानु नामु तेरो नानकु जिउ माता बाल गुपाला ॥३॥१४॥

गुण निधान = हे गुणों के खजाने! पुरख = हे सर्व व्यापक! नानकु मागै = नानक माँगता है। गुपाला = हे गोपाल!।3।

हे गुणों के खजाने! हे दया के घर! हे सर्व व्यापक! हे प्रभु! हे सारे सुखों की बख्शिश करने वाले! हे गोपाल! जैसे बच्चे अपनी माँ से (खाने-पीने के लिए माँगते हैं) मैं तेरा दास नानक तुझसे तेरे नाम का दान माँगता हूँ।3।14।


धनासरी महला ५ ॥ हरि हरि लीने संत उबारि ॥ हरि के दास की चितवै बुरिआई तिस ही कउ फिरि मारि ॥१॥ रहाउ॥

लीने उबारि = (सदा ही) बचा लिए हैं, बचाता आ रहा है। चितवै = सोचता है। बुरिआई = हानि, नुकसान। तिस ही कउ = उसी को ही। मारि = मार के, मार देता है, आत्मिक मौत मार देता है।1। रहाउ।

हे भाई! परमात्मा अपने संतों को सदा ही बचाता आ रहा है। अगर कोई मनुष्य परमात्मा के सेवक की कोई हानि करने की सोचें सोचता है, तो परमात्मा उसको ही आत्मिक मौत मार देता है।1। रहाउ।


जन का आपि सहाई होआ निंदक भागे हारि ॥ भ्रमत भ्रमत ऊहां ही मूए बाहुड़ि ग्रिहि न मंझारि ॥१॥

सहाई = मददगार। हारि = हार खा के, असफल हो के। भ्रमत भ्रमत = (निंदा के काम में) भटकते भटकते। ऊहां ही = उस निंदा के चक्कर में। मूए = आत्मिक मौत मर गए। बाहुड़ि = दुबारा। ग्रिहिन मंझारि = घरों में ही, अनेक जूनियों में।1।

हे भाई! परमात्मा अपने सेवक का आप मददगार बनता है, उसके निंदक (निंदा के काम में) हार खा के भाग जाते हैं। निंदक मनुष्य निंदा के काम में भटक के निंदा के चक्कर में ही आत्मिक मौत सहेड़ लेते हैं, और फिर अनेक जूनियों में जा पड़ते हैं।1।


नानक सरणि परिओ दुख भंजन गुन गावै सदा अपारि ॥ निंदक का मुखु काला होआ दीन दुनीआ कै दरबारि ॥२॥१५॥

दुख भंजन सरणि = दुखों के नाश करने वाले की शरण में। अपारि = अपार प्रभु में लीन हो के। कै दरबारि = के दरबार में।2।

हे नानक! (कह: हे भाई! जो मनुष्य) दुखों के नाश करने वाले परमात्मा की शरण आ पड़ता है, वह उस बेअंत प्रभु में लीन हो के सदा उसके गुण गाता रहता है। पर, उसकी निंदा करने वाले मनुष्य का मुँह दुनिया के दरबार में और दीन के दरबार में (लोक-परलोक में) काला होता है (निंदक लोक-परलोक में बदनामी कमाता है)।2।15।


धनासिरी महला ५ ॥ अब हरि राखनहारु चितारिआ ॥ पतित पुनीत कीए खिन भीतरि सगला रोगु बिदारिआ ॥१॥ रहाउ॥

अब = अब, इस मानव जन्म में। चितारिआ = याद करना शुरू किया। पतित = विकारों में गिरे हुए। पुनीत = पवित्र। खिन भीतरि = एक छिन में। बिदारिआ = नाश कर दिया।1। रहाउ।

हे भाई! जिस मनुष्यों ने इस मानव जन्म में (विकारों से) बचा सकने वाले परमात्मा को याद करना शुरू कर दिया, परमात्मा ने एक छिन में उन्हें विकारियों से पवित्र जीवन वाले बना दिया, उनके सारे रोग काट दिए।1। रहाउ।


गोसटि भई साध कै संगमि काम क्रोधु लोभु मारिआ ॥ सिमरि सिमरि पूरन नाराइन संगी सगले तारिआ ॥१॥

गोसटि = मिलाप। साध = गुरु। संगमि = संगति में। सिमरि = स्मरण करके। संगी = साथी।1।

हे भाई! गुरु की संगति में जिस मनुष्यों का मेल हो गया, (परमात्मा ने उनके अंदर से) काम-क्रोध-लोभ मार दिया। सर्व-व्यापक परमात्मा का नाम बार-बार स्मरण करके उन्होंने अपने सारे साथी भी (संसार-समंद्र से) पार लंघा लिए।1।