*Guruvaani - 645*

 

*गुर परसादी भउ पइआ वडभागि वसिआ मनि आइ ॥ भै पइऐ मनु वसि होआ हउमै सबदि जलाइ ॥*

```बड़े भाग्यों से सतिगुरु की कृपा से भउ उपजता है और मन में आ के बसता है; (हरि का) भय उपजते ही, और अहंकार सतिगुरु के शब्द से जला के मन वश में आता है।```

*सचि रते से निरमले जोती जोति मिलाइ ॥ सतिगुरि मिलिऐ नाउ पाइआ नानक सुखि समाइ ॥२॥*

```जो मनुष्य ज्योति रूपी प्रभु में अपनी तवज्जो मिला के सच्चे में रंगे गए हैं, वे निर्मल हो गए हैं; (पर) हे नानक! सतिगुरु के मिलने से ही नाम मिलता है और सुख में समाई होती है।2।```

*पउड़ी ॥ एह भूपति राणे रंग दिन चारि सुहावणा ॥ एहु माइआ रंगु कसु्मभ खिन महि लहि जावणा ॥ चलदिआ नालि न चलै सिरि पाप लै जावणा ॥*

भूपति = राजा। सिरि = सिर पर।

```राजाओं और रानियों के ये रंग चार दिनों (अर्थात, थोड़े समय) तक ही शोभायमान रहते हैं; माया का ये रंग कुसंभ का रंग है (भाव, कुसंभ की तरह छण-भंगुर है), छिन-मात्र में उतर जाएगा, (संसार से) चलने के वक्त माया साथ नहीं जाती, (पर इसके कारण किए) पाप अपने सिर ले लिए जाते हैं।```

*जां पकड़ि चलाइआ कालि तां खरा डरावणा ॥ ओह वेला हथि न आवै फिरि पछुतावणा ॥६॥*

```जब जम-काल ने पकड़ के आगे लगा लिया, तो (जीव) बहुत भय-भीत होता है; (मनुष्य-जन्म वाला) वह समय फिर नहीं मिलता, इसलिए पछताता है।6।```

*सलोकु मः ३ ॥ सतिगुर ते जो मुह फिरे से बधे दुख सहाहि ॥ फिरि फिरि मिलणु न पाइनी जमहि तै मरि जाहि ॥ सहसा रोगु न छोडई दुख ही महि दुख पाहि ॥ नानक नदरी बखसि लेहि सबदे मेलि मिलाहि ॥१॥*

मुह फिरे = (मुहफिरा = वह मनुष्य जिसने मुँह मोड़ा हुआ हो) मनमुख।

```जो मनुष्य सतिगुरु की ओर से मनमुख हैं, वह (अंत में) बँधे दुख सहते हैं, प्रभु को मिल नहीं सकते, बार-बार पैदा होते मरते रहते हैं; उन्हें चिन्ता का रोग कभी नहीं छोड़ता, सदा दुखी ही रहते है। हे नानक! कृपा-दृष्टि वाला प्रभु अगर उन्हें बख्श ले तो सतिगुरु के शब्द के द्वारा उस में मिल जाते हैं।1।```

*मः ३ ॥ जो सतिगुर ते मुह फिरे तिना ठउर न ठाउ ॥ जिउ छुटड़ि घरि घरि फिरै दुहचारणि बदनाउ ॥ नानक गुरमुखि बखसीअहि से सतिगुर मेलि मिलाउ ॥२॥*

बखसीअहि = बख्शे जाते हैं।

```जो मनुष्य सतिगुरु से मनमुख हैं उनका ना ठौर ना ठिकाना; वे व्यभचारिन त्याग हुई स्त्री की भांति हैं, जो घर-घर में बदनाम होती फिरती है। हे नानक! जो गुरु के सन्मुख हो के बख्शे जाते हैं, वे सतिगुरु की संगति में मिल जाते हैं।2।```

*पउड़ी ॥ जो सेवहि सति मुरारि से भवजल तरि गइआ ॥ जो बोलहि हरि हरि नाउ तिन जमु छडि गइआ ॥ से दरगह पैधे जाहि जिना हरि जपि लइआ ॥ हरि सेवहि सेई पुरख जिना हरि तुधु मइआ ॥ गुण गावा पिआरे नित गुरमुखि भ्रम भउ गइआ ॥७॥*

```जो मनुष्य सच्चे हरि को सेवते हैं, वे संसार समुंदर को पार कर लेते हैं; जो मनुष्य हरि का नाम स्मरण करते हैं, उन्हें जम छोड़ जाता है; जिन्होंने हरि का नाम जपा है, उन्हें दरगाह में आदर मिलता है; (पर) हे हरि! जिस पर तेरी मेहर होती है, वही मनुष्य तेरी भक्ति करते हैं। सतिगुरु के सन्मुख हो के भ्रम और डर दूर हो जाते हैं, (मेहर कर) हे प्यारे! मैं भी सदा तेरे गुण गाऊँ।7।```

*सलोकु मः ३ ॥ थालै विचि तै वसतू पईओ हरि भोजनु अम्रितु सारु ॥ जितु खाधै मनु त्रिपतीऐ पाईऐ मोख दुआरु ॥*

```जिस हृदय-रूपी थाल में (सत्य-संतोष और विचार) तीन चीजें पड़ी हैं, उस हृदय-थाल में श्रेष्ठ अमृत भोजन हरि का नाम (परोसा जाता) है, जिस के खाने से मन अघा जाता है और विकारों से खलासी का दर प्राप्त होता है।```

*इहु भोजनु अलभु है संतहु लभै गुर वीचारि ॥*

```हे संत जनो! ये भोजन दुर्लभ है, सतिगुरु की (बताई हुई) विचार से मिलता है।```

*एह मुदावणी किउ विचहु कढीऐ सदा रखीऐ उरि धारि ॥ एह मुदावणी सतिगुरू पाई गुरसिखा लधी भालि ॥*

मुदावणी = आत्मिक प्रसन्नता देने वाली वस्तु (नाम)।

```आत्मिक आनंद देने वाली इस (महिमा की आत्मिक खुराक की बात) गुरु ने बताई है, गुरु के सिखों ने खोज के पा ली है। इसको सदैव अपने दिल में संभाल के रखना चाहिए; ये भूलनी नहीं चाहिए।```

*नानक जिसु बुझाए सु बुझसी हरि पाइआ गुरमुखि घालि ॥१॥*

```हे नानक! जिस मनुष्य को (इसकी) समझ देता है वह समझता है, और वह सतिगुरु के सन्मुख हो के मेहनत से हरि को मिलता है।1।```

*मः ३ ॥ जो धुरि मेले से मिलि रहे सतिगुर सिउ चितु लाइ ॥ आपि विछोड़ेनु से विछुड़े दूजै भाइ खुआइ ॥ नानक विणु करमा किआ पाईऐ पूरबि लिखिआ कमाइ ॥२॥*

विछोड़ेनु = विछोड़े उस (हरि) ने।

```हरि ने जो धुर से मिलाए हैं, वही मनुष्य सतिगुरु से चिक्त जोड़ के (हरि में) लीन हुए हैं; (पर) जो उस हरि ने खुद विछोड़े हैं, वे माया के मोह में (फंस के) विछुड़ चुके हरि से विछड़े हुए हैं। हे नानक! की हुई कमाई के बिना कुछ नहीं मिलता, आरम्भ से (किए कर्मों के अनुसार) उकरे हुए (संस्कार-रूपी लेखों की कमाई) कमानी पड़ती है।2।```

*पउड़ी ॥ बहि सखीआ जसु गावहि गावणहारीआ ॥ हरि नामु सलाहिहु नित हरि कउ बलिहारीआ ॥ जिनी सुणि मंनिआ हरि नाउ तिना हउ वारीआ ॥ गुरमुखीआ हरि मेलु मिलावणहारीआ ॥ हउ बलि जावा दिनु राति गुर देखणहारीआ ॥८॥*

```हरि की महिमा करने वाली (संत-जन रूप) सहेलियां इकट्ठी बैठ के स्वयं हरि का यश गाती हैं, हरि से सदके जाती हैं (और लोगों को शिक्षा देती हैं कि) ‘सदा हरि के नाम की उपमा करो’ मैं सदके हूँ जिन्होंने सुन के हरि का नाम माना है, उन हरि को मिलाने वाली गुरमुख सहेलियों से मैं सदके हूँ; सतिगुरु के दर्शन करने वालियों से मैं दिन-रात बलिहारे जाता हूँ।8।```