*Guruvaani - 594*

 

*मः ३ ॥ सबदै सादु न आइओ नामि न लगो पिआरु ॥ रसना फिका बोलणा नित नित होइ खुआरु ॥ नानक किरति पइऐ कमावणा कोइ न मेटणहारु ॥२॥*

```जिस मनुष्य को सतिगुरु के शब्द में रस नहीं आता, नाम में जिसका प्यार नहीं जुड़ा, वह मनुष्य जीभ से फीके वचन ही बोलता है और सदा ख्वार होता है; (पर) हे नानक! (उस के भी क्या वश?) (पिछले किए कर्मों के) उकरे हुए (संस्कारों के) अनुसार उसको (अब भी वैसा ही) कर्म करना पड़ता है; कोई मनुष्य (उसके संस्कारों को) मिटा नहीं सकता।2।```

*पउड़ी ॥ धनु धनु सत पुरखु सतिगुरू हमारा जितु मिलिऐ हम कउ सांति आई ॥ धनु धनु सत पुरखु सतिगुरू हमारा जितु मिलिऐ हम हरि भगति पाई ॥*

```हमारा सतपुरुख सतिगुरु धन्य है, जिसके मिलने से हमारे हृदय में ठंड पड़ी है, और जिसके मिलने से हमें परमात्मा की भक्ति मिली है।```

*धनु धनु हरि भगतु सतिगुरू हमारा जिस की सेवा ते हम हरि नामि लिव लाई ॥ धनु धनु हरि गिआनी सतिगुरू हमारा जिनि वैरी मित्रु हम कउ सभ सम द्रिसटि दिखाई ॥*

```हरि का भक्त हमारा सतिगुरु धन्य है, जिसकी सेवा करके हमने हरि के नाम में तवज्जो जोड़ी है; हरि के ज्ञान वाला हमारा सतिगुरु धन्य है जिसने वैरी क्या और सज्जन क्या- सबकी ओर हमें एकता की नजर (से देखने की विधि) सिखाई है।```

*धनु धनु सतिगुरू मित्रु हमारा जिनि हरि नाम सिउ हमारी प्रीति बणाई ॥१९॥*

```हमारा सज्जन सतिगुरु धन्य है, जिसने हरि के नाम से हमारा प्यार बना दिया है।19।```

*सलोकु मः १ ॥ घर ही मुंधि विदेसि पिरु नित झूरे सम्हाले ॥ मिलदिआ ढिल न होवई जे नीअति रासि करे ॥१॥*

मुंधि = स्त्री।1।

```पति का घर (भाव, हृदय) में ही है, (पर उसको) परदेस में (समझते हुए) कमली स्त्री सदा झुरती है और (उसे) याद करती है; अगर नीयत को साफ करे तो मिलते हुए ढील नहीं लगती।1।```

*मः १ ॥ नानक गाली कूड़ीआ बाझु परीति करेइ ॥ तिचरु जाणै भला करि जिचरु लेवै देइ ॥२॥*

```हे नानक! (हरि से) प्यार के बिना (अर्थात, जब तक प्यार से वंचित रहे) और बातें (करनी) झूठी हैं; (क्योंकि इस तरह) तब तक (हरि को जीव) अच्छा समझता है जब तक (हरि) देता है और (जीव) लेता है (भाव, जब तक जीव को कुछ मिलता रहता है)।2।```

*पउड़ी ॥ जिनि उपाए जीअ तिनि हरि राखिआ ॥ अम्रितु सचा नाउ भोजनु चाखिआ ॥ तिपति रहे आघाइ मिटी भभाखिआ ॥*

जिनि = जिस ने। तिनि = उसने। भभाखिआ = खाने की इच्छा।

```जिस हरि ने जीव पैदा किए हैं, उसने उनकी रक्षा की है; जो जीव उस हरि का आत्मिक जीवन देने वाला सच्चा नाम (रूप) भोजन खाते हैं और (इस भोजन से) वह बहुत अघा (तृप्त हो) जाते हैं उनकी और खाने की इच्छा समाप्त हो जाती है।```

*सभ अंदरि इकु वरतै किनै विरलै लाखिआ ॥ जन नानक भए निहालु प्रभ की पाखिआ ॥२०॥*

```सारे जीवों में एक प्रभु स्वयं व्यापक है, पर किसी विरले ने समझा है; और हे नानक! (वह विरला) दास प्रभु का पक्ष करके खिला रहता है (प्रभु के साथ दृढता से जुड़ा रहके आनंदमयी रहता है)।20।```

*सलोकु मः ३ ॥ सतिगुर नो सभु को वेखदा जेता जगतु संसारु ॥ डिठै मुकति न होवई जिचरु सबदि न करे वीचारु ॥ हउमै मैलु न चुकई नामि न लगै पिआरु ॥*

```जितना ये सारा संसार है (इसमें) हरेक जीव सतिगुरु के दर्शन करता है (पर) निरे दर्शन करने से मुक्ति नहीं मिलती, जब तक जीव सतिगुरु के शब्द में विचार नहीं करता, (क्योंकि विचार किए बिना) अहंकार (-रूपी मन की) मैल नहीं उतरती और नाम के प्रति प्यार उत्पन्न नहीं होता।```

*इकि आपे बखसि मिलाइअनु दुबिधा तजि विकार ॥ नानक इकि दरसनु देखि मरि मिले सतिगुर हेति पिआरि ॥१॥*

मिलाइअनु = मिला लिए उसने। दुबिधा = दुचिक्तापन, मेर तेर।1।

```कई मनुष्यों को प्रभु ने खुद ही मेहर करके मिला लिया है जिन्होंने मेर-तेर और विकार छोड़े हैं। हे नानक! कई मनुष्य (सतिगुरु के) दर्शन करके सतिगुरु के प्यार में तवज्जो जोड़ के मर के (भाव, स्वैभाव का अहंकार गवा के) हरि में मिल गए हैं।1।```

*मः ३ ॥ सतिगुरू न सेविओ मूरख अंध गवारि ॥ दूजै भाइ बहुतु दुखु लागा जलता करे पुकार ॥ जिन कारणि गुरू विसारिआ से न उपकरे अंती वार ॥*

गावारि = गवार ने। जिन कारणि = जिस की खातिर। उपकरे = पुकरे, आए।

```अंधे मूर्ख गवार ने अपने सतिगुरु की सेवा नहीं की, माया के प्यार में जब बहुत दुखी हुआ तब जलता हुआ विरलाप करता है; और जिनके लिए सतिगुरु को विसारा था वे आखिरी वक्त पर (मुश्किल में) नहीं (उसका साथ देने पुकारने पर भी) नहीं आते।```

*नानक गुरमती सुखु पाइआ बखसे बखसणहार ॥२॥*

```हे नानक! गुरु की मति ले के ही सुख मिलता है और बख्शने वाला हरि बख्शता है।2।```

*पउड़ी ॥ तू आपे आपि आपि सभु करता कोई दूजा होइ सु अवरो कहीऐ ॥ हरि आपे बोलै आपि बुलावै हरि आपे जलि थलि रवि रहीऐ ॥*

```हे हरि! तू स्वयं ही स्वयं है और स्वयं ही सब कुछ पैदा करता है, किसी और दूसरे को जन्मदाता तब कहें, जो कोई और हो ही। हरि खुद ही (सब जीवों में) बोलता है, खुद ही सबको बुलाता है और खुद ही जल में थल व्याप रहा है।```

*हरि आपे मारै हरि आपे छोडै मन हरि सरणी पड़ि रहीऐ ॥ हरि बिनु कोई मारि जीवालि न सकै मन होइ निचिंद निसलु होइ रहीऐ ॥*

```हे मन! हरि खुद ही मारता है और खुद ही बख्शता है, (इस वास्ते) हरि की शरण में पड़ा रह। हे मन! हरि के बिना कोई और ना मार सकता है ना जीवित कर सकता है (इसलिए) निश्चिंत हो के लंबी तान ले (बेफिक्र हो जा, किसी और की ओट ना देख और सबसे बड़े हरि की आस रख)।```

*उठदिआ बहदिआ सुतिआ सदा सदा हरि नामु धिआईऐ जन नानक गुरमुखि हरि लहीऐ ॥२१॥१॥ सुधु*

```हे दास नानक! अगर उठते-बैठते सोए हुए हर वक्त हरि का नाम स्मरण करें तो सतिगुरु के सन्मुख हो के हरि मिल जाता है।21।1। सुधु।```