*Guruvaani - 497*

 

*भए क्रिपाल दइआल गुपाला ता निरभै कै घरि आइआ ॥ कलि कलेस मिटे खिन भीतरि नानक सहजि समाइआ ॥४॥५॥६॥*

गुपाला = सृष्टि का रखवाला प्रभु। घरि = घर में। निरभै कै घरि = निडर प्रभु के चरणों में। कलि कष्ट = झगड़े दुख। भीतरि = में। सहजि = आत्मिक अडोलता में।4।

```हे नानक! (कह: जब किसी मनुष्य पर) गोपाल प्रभु कृपालु होता है, दयावान होता है, तब वह मनुष्य उस निर्भय प्रभु के चरणों में लीन हो जाता है, एक छिन में उसके अंदर से दुख-कष्ट मिट जाते हैं, वह मनुष्य आत्मिक अडोलता में लीन रहता है।4।5।6।```

*गूजरी महला ५ ॥ जिसु मानुख पहि करउ बेनती सो अपनै दुखि भरिआ ॥ पारब्रहमु जिनि रिदै अराधिआ तिनि भउ सागरु तरिआ ॥१॥*

पहि = पास। करउ = करूँ, मैं करता हूँ। दुखि = दुख से। जिनि = जिस (मनुष्य ने)। रिदै = हृदय में। तिनि = उसने। भउ = डर। सागरु = समुंदर।1।

```हे भाई! मैं जिस भी मनुष्य के पास (अपने दुख की) बात करता हूँ, वह (पहले ही) अपने दुख से भरा हुआ दिखता है (वह मेरा दुख क्या निर्वित करे?)। हे भाई! जिस मनुष्य ने अपने हृदय में परमात्मा को आराधा है, उस ने ही ये डर (-भरा संसार-) समुंदर पार किया है।1।```

*गुर हरि बिनु को न ब्रिथा दुखु काटै ॥ प्रभु तजि अवर सेवकु जे होई है तितु मानु महतु जसु घाटै ॥१॥ रहाउ॥*

को न = कोई नहीं। ब्रिथा = व्यथा, पीड़ा। तजि = छोड़ के। अवर सेवकु = किसी और का सेवक। होई है = बन जाईए। तितु = उस (काम) में। महतु = महत्व, बड़ाई। जसु = शोभा। घाटै = घटती है।1। रहाउ।

```हे भाई! गुरु के बिना परमात्मा के बिना कोई और (किसी का) दुख-दर्द नहीं काट सकता। परमात्मा (का विभाग) छोड़ के अगर किसी और के सेवक बनें तो इस काम में इज्जत बड़ाई और शोभा कम हो जाती है।1। रहाउ।```

*माइआ के सनबंध सैन साक कित ही कामि न आइआ ॥ हरि का दासु नीच कुलु ऊचा तिसु संगि मन बांछत फल पाइआ ॥२॥*

कित ही कामि = किसी भी काम में। संगि = साथ। बांछत = इच्छित।2।

```हे भाई! माया के कारण बने हुए ये साक-सज्जन-रिश्तेदार (दुखों की निर्वित्ती के लिए) कोई भी काम नहीं आ सकते। परमात्मा का भक्त अगर नीच कुल का भी हो, उसको श्रेष्ठ जानो, उसकी संगति में रहने से मन-इच्छित फल हासिल कर लेते हैं।2।```

*लाख कोटि बिखिआ के बिंजन ता महि त्रिसन न बूझी ॥ सिमरत नामु कोटि उजीआरा बसतु अगोचर सूझी ॥३॥*

बिखिआ = माया। बिंजन = व्यंजन, स्वादिष्ट खाने। ता महि = उनमें। त्रिसन = प्यास। कोटि उजीआरा = करोड़ों (सूरजों) की रौशनी। बसतु = वस्तु। अगोचर = (अ+गो+चर) जिस तक ज्ञान-इंद्रिय की पहुँच नहीं हो सकती। सूझी = दिखाई दे जाती है।3।

```हे भाई! अगर माया के लाखों-करोड़ों स्वादिष्ट व्यंजन हों, उनमें लगने (खाने की) तृष्णा नहीं खत्म होती। परमात्मा का नाम स्मरण करने से (अंदर, जैसे) करोड़ों (सूरजों का) प्रकाश हो जाता है, और अंदर वह कीमती पदार्थ दिखाई दे जाता है जिस तक ज्ञान-इंद्रिय की पहुँच नहीं हो सकती।3।```

*फिरत फिरत तुम्हरै दुआरि आइआ भै भंजन हरि राइआ ॥ साध के चरन धूरि जनु बाछै सुखु नानक इहु पाइआ ॥४॥६॥७॥*

दुआरि = दर पे। भै भंजन = हे सारे डर दूर करने वाले! हरि राइआ = हे प्रभु पातशाह!।4।

```हे नानक! (कह:) हे प्रभु पातशाह! हे जीवों के सारे डर नाश करने वाले हरि! जो मनुष्य भटकता-भटकता (आखिर) तेरे दर पर आ पहुँचता है वह (तेरे दर से) गुरु के चरणों की धूल मांगता है, (और तेरे दर से) ये सुख प्राप्त करता है।4।6।7।```

*गूजरी महला ५ पंचपदा घरु २ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥*

प्रथमे = पहले। ऊहा = वह जगह। धरनि = धरती। चित्र = तस्वीरें। चित्रसाल = तस्वीरों से सजे हुए महल। संगि = साथ। कछहू = कुछ भी।1।
पंचपदा = पाँच बंदों वाले शब्द। मिथिआ = झूठा। गुरि पूरै = पूरे गुरु ने। जीअ कउ = जिंद वास्ते। फबी = सुख देने वाली।1। रहाउ।
इसट = प्यारे। बंधप = रिश्तेदार। सुत = पुत्र। बनिता = स्त्री। रचि = रच मिच के, गूढ़ा प्यार डाल के। अंती अउसरु = आखिरी समय, मौत की घड़ी। कालि = मौत ने। ग्रसिआ = आ पकड़ा।2।
अनरथ = धक्के, पाप। संपै = दौलत। रूपा = चाँदी। दामा = दमड़े, पैसे। भाड़ी = मजदूर।3।
हैवर = (हय+वर) सुंदर घोड़े। गैवर = (गज+वर) सुंदर हाथी। संबाहे = एकत्र किए। गहु करि = ध्यान से। कीने मेरे = अपने बनाए। लांमी धाई = लम्बी डगर, लंबा कूच।4।
सुख राजा = सुखों का राजा, सुखदाता। कुटंब = परिवार। सहाई = साथी। संपति = दौलत। गुरि = गुरु ने। कउ = को।5।
जलनि = जलना। निधानु = खजाना। द्रिढ़ाइआ = हृदय में पक्का कर दिया। बिनसि = नाश हो के, आत्मिक मौत मर के। आवै = पैदा होता। जाई = मरता।1।
जपि = जप के। मिलि = मिल के। छूटे = बंधनों से मुक्त हो जाता है।1। रहाउ।

```हे भाई! जीव पहले माँ के पेट में आ के निवास करता है, (फिर) वह जगह छोड़ के धरती पर आता है। (यहाँ) चित्रित सुंदर महल-माढ़ियां और सुंदर बाग़ (देख-देख के खुश होता है, पर इनमें से) कोई भी चीज (अंत समय में जीव के) साथ नहीं जाती।1।```
``` हे भाई! और सारे लोभ-लालच झूठे हैं। (यदि किसी मनुष्य को) पूरे गुरु ने परमात्मा का नाम दे दिया, तो ये नाम ही (उसकी) जीवात्मा के लिए सुखद वस्तु है।1। रहाउ।```
``` हे भाई! प्यारे मित्र, रिश्तेदार, पुत्र, भाई, स्त्री- इनके साथ गाढ़ा प्यार डाल के जीव हसता-खेलता रहता है, पर जिस समय अंत समय आ जाता है, उन सबके देखते-देखते मौत ने आ जकड़ना होता है।2।```
``` (हे भाई! सारी उम्र) धक्के जुल्म कर करके मनुष्य दौलत सोना चाँदी रुपए इकट्ठे करता रहता है (जैसे किसी) मजदूर को मजदूरी (मिल जाती है, वैसे ही दौलत एकत्र करने वाले को) वह (हर रोज का खाना-पीना) मजदूरी मिलती रही, बाकी सारा धन (मरने के वक्त) बेगाना हो जाता है।3।```
``` हे भाई! मनुष्य सुंदर घोड़े बढ़िया हाथी रथ (आदि) इकट्ठे करता रहता है, पूरे ध्यान से इन्हें अपनी मल्कियत बनाता रहता है, पर जब लंबे राह पड़ता है (ये घोड़े आदि) एक पैर भी (मनुष्य के साथ) नहीं चलते।4।```
``` हे भाई! परमात्मा का नाम ही मनुष्य का असल धन है, नाम ही सुखदाता है, नाम ही परिवार है, नाम ही साथी है। गुरु ने (मुझे) नानक को यह हरि-नाम-दौलत ही दी है। यह दौलत कभी खत्म नहीं होती, कभी ग़ायब नहीं होती।5।1।8।```
``` हे भाई! गुरु ने जिस मनुष्य के हृदय में (सारे सुखों का) खजाना हरि-नाम पक्का कर दिया है, वह आत्मिक मौत नहीं सहता। वह ना (बार-बार) पैदा होता है ना मरता है। उसके सारे दुख नाश हो जाते हैं, उसके अंदर सुख आ निवास करते हैं, परमात्मा का नाम उसकी तृष्णा की जलन बुझा देता है।1।```
``` हे भाई! मेरे प्रभु जी जिस मनुष्य पर कृपाल होते हैं, वह मनुष्य साधु-संगत में मिल के माया के बंधनों से आजाद हो जाता है, परमात्मा का नाम जप के उसके माया के बंधन टूट जाते हैं।1। रहाउ।```

*प्रथमे गरभ माता कै वासा ऊहा छोडि धरनि महि आइआ ॥ चित्र साल सुंदर बाग मंदर संगि न कछहू जाइआ ॥१॥*

प्रथमे = पहले। ऊहा = वह जगह। धरनि = धरती। चित्र = तस्वीरें। चित्रसाल = तस्वीरों से सजे हुए महल। संगि = साथ। कछहू = कुछ भी।1।

```हे भाई! जीव पहले माँ के पेट में आ के निवास करता है, (फिर) वह जगह छोड़ के धरती पर आता है। (यहाँ) चित्रित सुंदर महल-माढ़ियां और सुंदर बाग़ (देख-देख के खुश होता है, पर इनमें से) कोई भी चीज (अंत समय में जीव के) साथ नहीं जाती।1।```

*अवर सभ मिथिआ लोभ लबी ॥ गुरि पूरै दीओ हरि नामा जीअ कउ एहा वसतु फबी ॥१॥ रहाउ॥*

पंचपदा = पाँच बंदों वाले शब्द। मिथिआ = झूठा। गुरि पूरै = पूरे गुरु ने। जीअ कउ = जिंद वास्ते। फबी = सुख देने वाली।1। रहाउ।

```हे भाई! और सारे लोभ-लालच झूठे हैं। (यदि किसी मनुष्य को) पूरे गुरु ने परमात्मा का नाम दे दिया, तो ये नाम ही (उसकी) जीवात्मा के लिए सुखद वस्तु है।1। रहाउ।```

*इसट मीत बंधप सुत भाई संगि बनिता रचि हसिआ ॥ जब अंती अउसरु आइ बनिओ है उन्ह पेखत ही कालि ग्रसिआ ॥२॥*

इसट = प्यारे। बंधप = रिश्तेदार। सुत = पुत्र। बनिता = स्त्री। रचि = रच मिच के, गूढ़ा प्यार डाल के। अंती अउसरु = आखिरी समय, मौत की घड़ी। कालि = मौत ने। ग्रसिआ = आ पकड़ा।2।

```हे भाई! प्यारे मित्र, रिश्तेदार, पुत्र, भाई, स्त्री- इनके साथ गाढ़ा प्यार डाल के जीव हसता-खेलता रहता है, पर जिस समय अंत समय आ जाता है, उन सबके देखते-देखते मौत ने आ जकड़ना होता है।2।```

*करि करि अनरथ बिहाझी स्मपै सुइना रूपा दामा ॥ भाड़ी कउ ओहु भाड़ा मिलिआ होरु सगल भइओ बिराना ॥३॥*

अनरथ = धक्के, पाप। संपै = दौलत। रूपा = चाँदी। दामा = दमड़े, पैसे। भाड़ी = मजदूर।3।

```(हे भाई! सारी उम्र) धक्के जुल्म कर करके मनुष्य दौलत सोना चाँदी रुपए इकट्ठे करता रहता है (जैसे किसी) मजदूर को मजदूरी (मिल जाती है, वैसे ही दौलत एकत्र करने वाले को) वह (हर रोज का खाना-पीना) मजदूरी मिलती रही, बाकी सारा धन (मरने के वक्त) बेगाना हो जाता है।3।```

*हैवर गैवर रथ स्मबाहे गहु करि कीने मेरे ॥ जब ते होई लांमी धाई चलहि नाही इक पैरे ॥४॥*

हैवर = (हय+वर) सुंदर घोड़े। गैवर = (गज+वर) सुंदर हाथी। संबाहे = एकत्र किए। गहु करि = ध्यान से। कीने मेरे = अपने बनाए। लांमी धाई = लम्बी डगर, लंबा कूच।4।

```हे भाई! मनुष्य सुंदर घोड़े बढ़िया हाथी रथ (आदि) इकट्ठे करता रहता है, पूरे ध्यान से इन्हें अपनी मल्कियत बनाता रहता है, पर जब लंबे राह पड़ता है (ये घोड़े आदि) एक पैर भी (मनुष्य के साथ) नहीं चलते।4।```

*नामु धनु नामु सुख राजा नामु कुट्मब सहाई ॥ नामु स्मपति गुरि नानक कउ दीई ओह मरै न आवै जाई ॥५॥१॥८॥*

सुख राजा = सुखों का राजा, सुखदाता। कुटंब = परिवार। सहाई = साथी। संपति = दौलत। गुरि = गुरु ने। कउ = को।5।

```हे भाई! परमात्मा का नाम ही मनुष्य का असल धन है, नाम ही सुखदाता है, नाम ही परिवार है, नाम ही साथी है। गुरु ने (मुझे) नानक को यह हरि-नाम-दौलत ही दी है। यह दौलत कभी खत्म नहीं होती, कभी ग़ायब नहीं होती।5।1।8।```

*गूजरी महला ५ तिपदे घरु २ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥*

जलनि = जलना। निधानु = खजाना। द्रिढ़ाइआ = हृदय में पक्का कर दिया। बिनसि = नाश हो के, आत्मिक मौत मर के। आवै = पैदा होता। जाई = मरता।1।
जपि = जप के। मिलि = मिल के। छूटे = बंधनों से मुक्त हो जाता है।1। रहाउ।

```हे भाई! गुरु ने जिस मनुष्य के हृदय में (सारे सुखों का) खजाना हरि-नाम पक्का कर दिया है, वह आत्मिक मौत नहीं सहता। वह ना (बार-बार) पैदा होता है ना मरता है। उसके सारे दुख नाश हो जाते हैं, उसके अंदर सुख आ निवास करते हैं, परमात्मा का नाम उसकी तृष्णा की जलन बुझा देता है।1।```
``` हे भाई! मेरे प्रभु जी जिस मनुष्य पर कृपाल होते हैं, वह मनुष्य साधु-संगत में मिल के माया के बंधनों से आजाद हो जाता है, परमात्मा का नाम जप के उसके माया के बंधन टूट जाते हैं।1। रहाउ।```

*दुख बिनसे सुख कीआ निवासा त्रिसना जलनि बुझाई ॥ नामु निधानु सतिगुरू द्रिड़ाइआ बिनसि न आवै जाई ॥१॥*

जलनि = जलना। निधानु = खजाना। द्रिढ़ाइआ = हृदय में पक्का कर दिया। बिनसि = नाश हो के, आत्मिक मौत मर के। आवै = पैदा होता। जाई = मरता।1।

```हे भाई! गुरु ने जिस मनुष्य के हृदय में (सारे सुखों का) खजाना हरि-नाम पक्का कर दिया है, वह आत्मिक मौत नहीं सहता। वह ना (बार-बार) पैदा होता है ना मरता है। उसके सारे दुख नाश हो जाते हैं, उसके अंदर सुख आ निवास करते हैं, परमात्मा का नाम उसकी तृष्णा की जलन बुझा देता है।1।```

*हरि जपि माइआ बंधन तूटे ॥ भए क्रिपाल दइआल प्रभ मेरे साधसंगति मिलि छूटे ॥१॥ रहाउ॥*

जपि = जप के। मिलि = मिल के। छूटे = बंधनों से मुक्त हो जाता है।1। रहाउ।

```हे भाई! मेरे प्रभु जी जिस मनुष्य पर कृपाल होते हैं, वह मनुष्य साधु-संगत में मिल के माया के बंधनों से आजाद हो जाता है, परमात्मा का नाम जप के उसके माया के बंधन टूट जाते हैं।1। रहाउ।```