Guruvaani - 488

इह बिधि सुनि कै जाटरो उठि भगती लागा ॥ मिले प्रतखि गुसाईआ धंना वडभागा ॥४॥२॥

इह बिधि = इस तरह (की बात)। जाटरो = गरीब जाट। प्रतखि = साक्षात तौर पर।4।

इस तरह (की बात) सुन के गरीब धन्ना जट भी उठके भक्ति करने लगा, उसको पामात्मा के साक्षात दीदार हुए और वह अति भाग्यशाली बन गया।4।2।

रे चित चेतसि की न दयाल दमोदर बिबहि न जानसि कोई ॥ जे धावहि ब्रहमंड खंड कउ करता करै सु होई ॥१॥ रहाउ॥

चेतसि की न = तू क्यों याद नहीं करता? दमोदर = (संस्कृत: दामोदर, an epithet of ज्ञrishna) परमात्मा। बिबहि = और। न जानसि = तू ना जानना। धावहि = तू दौड़ेगा। ब्रहमंड खंड कउ = सारी सृष्टि के अलग अलग देशों में। रहाउ।

हे (मेरे) मन! दया के घर परमात्मा को तू क्यों नही स्मरण करता? (देखना) किसी और की आस ना लगाए रखना। अगर तू सारी सृष्टि के देसों-परदेसों में भी भटकता फिरेगा, तो भी वही कुछ होगा जो कर्तार करेगा।1। रहाउ।

जननी केरे उदर उदक महि पिंडु कीआ दस दुआरा ॥ देइ अहारु अगनि महि राखै ऐसा खसमु हमारा ॥१॥

जननी = माँ। केरे = के। उदर = पेट। उदक = पानी। पिंडु = शरीर। दस दुआरा = दस दरवाजों वाला (2कान, 2 आँखें, 2 नासिकाएं, 1 मुंह, 1 गुदा, 1 लिंग, 1 तालू)। देइ = दे के। अहारु = खुराक।1।

माँ के पेट के जल में उस प्रभु ने हमारा दस सोतों वाला शरीर बना दिया; खुराक दे के माँ के पेट की आग में वह हमारी रक्षा करता है (देख, हे मन!) वह हमारा मालिक ऐसा (दयालु) है।1।

कुमी जल माहि तन तिसु बाहरि पंख खीरु तिन नाही ॥ पूरन परमानंद मनोहर समझि देखु मन माही ॥२॥

कुंमी = कुछआ। माहि = में। तिसु तन = उसके बच्चे। पंख = खंभ। खीरु = दूध (वाले थन)। तिन्ह = उनको। मनोहर = सुंदर। समझि = समझ के।2।

कछुआ पानी में रहता है, उसके बच्चे बाहर (रेत पर रहते हैं), ना (बच्चों के) पंख हैं (कि उड़ के कुछ खा लें), ना (कछुए के) थन (हैं कि बच्चों को दूध पिलाए); (पर हे जीवात्मा!) मन में विचार के देख, वह सुंदर परमानंद पूर्ण प्रभु (उनकी पालना करता है)।2।

पाखणि कीटु गुपतु होइ रहता ता चो मारगु नाही ॥ कहै धंना पूरन ताहू को मत रे जीअ डरांही ॥३॥३॥

पाखणि = पत्थर में। कीट = कीड़ा। गुपतु = छुपा। ता चो = उसका। मारगु = (निकलने का) राह। ताहू को = उस कीड़े का भी। रे जीअ = हे जीव! 3।

पत्थर में कीड़ा छुपा हुआ रहता है (पत्थर में से बाहर जाने के लिए) उसका कोई रास्ता नहीं; पर उसको (पालने वाला) भी पूर्ण परमात्मा है; धंना कहता है: हे जीवात्मा! तू भी ना डर।3।3।

आसा सेख फरीद जीउ की बाणी ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

जिन्ह मुहबति = जिस की मुहब्बत। सचिआ = सच्चे आशिक, सच्ची मुहबत करने वाले। सेई = वही लोग। जिन्मनि = जिस के मन में। मुखि = मुंह में। कांढे = कहे जाते हैं। कचिआ = कच्ची प्रीत वाले।1।
रते = रंगे हुए। इसक = प्यार, मुहबत। रंगि = रंग में। भुइ = जमीन पे। थीए = हो गए हैं।1। रहाउ।
लड़ि = पल्ले से। दरि = (प्रभु के) दर से। से = वही लोग। जणेदी = पैदा करने वाली। धंनु = भाग्यों वाली। माउ = माँ।2।
परवदगार = हे पालनहार! अगम = अगम्य (पहुँच से परे)! तू = तुझे। सचु = सदा सिथर रहने वाले को। मूं = मैं।3।
पनह = ओट, पनाह। खुदाइ = हे खुदा! हे प्रभु! बखसंदगी = बख्शने वाला। फरीदै = फरीद को।4।
बोलै = कहता है। पिआरे = हे प्यारे! अलह लगे = अल्लाह के साथ लग, रब के चरणों में जुड़। होसी = हो जाएगा। गोर = कबर।1।
आजु = आज, इस मानव जनम में ही। फरीद = हे फरीद! टाकिम = रोक, काबू कर। कूंजड़ीआ = (भाव) इन्द्रियों को। मनहु मचिंदड़ीआ = मन को मचाने वाली। रहाउ।
जे जाणा = जब ये पता है। घुमि = मुड़ के, फिर। लगि = लग के। आपु = अपने आप को। न वञाईऐ = ख्वार नहीं करना चाहिए, परेशान नहीं करना चाहिए।2।
वाट = रास्ता। मुरीदा = मुरीद बन के, सिख बन के। जोलीऐ = चलना चाहिए।3।
छैल = बाँके जवान, संत जन। गोरी मनु = (कमजोर) स्त्री का मन। धीरिआ = हौसला पकड़ता है। कंचन वंने पासे = जो धन पदाथ्र की तरफ लग गए। कलवति = कलवत्र से, आरे से।4।
सेख = हे शेख फरीद! हैयाती = उम्र। जगि = जगत में। थिरु = सदा कायम। आसणि = जगह पे। केते = कई। बैसि गइआ = बैठ के चले गए हैं।5।
चेति = चेत्र (के महीने) में। डउ = जंगल की आग। सावणि = सावन के महीने में। सोहंदीआं = सोहणी लगती हैं। पिर गलि = पति के गले में। बाहड़ीआ = सुंदर बाँहें।6।
चले = चले जा रहे हैं। चलणहार = नाशवान जीव। छिअ माह = छह महीने। हिकु खिनो = एक पल।7।
खेवट = मल्लाह, बड़े बड़े नेता। किंनि = कितने ही। गए = गुजर गए हैं। जालण = दुख सहने। गोरां नालि = कब्रों से। जीअ = जिंद, जीव।8।

जिस मनुष्यों का रब से दिल से प्यार है, वही सच्चे आशिक हैं; पर जिनके मन में और है और मुंह में से कुछ और ही कहते हैं वह कच्चे (आशिक) कहे जाते हैं।1।
जो मनुष्य रब के प्यार में रंगे हुए हैं, जो लोग रब के दीदार में रते हुए हैं, (वही असल मनुष्य हैं); पर जिन्हें रब का नाम भूल गया है वह मनुष्य धरती पर निरे भार ही हैं।1। रहाउ।
वही मनुष्य (रब के) दरवाजे पर दरवेश हैं (वही मनुष्य रब के दर से इश्क की खैर मांग सकते हैं) जिन्हें रब ने स्वयं अपने लड़ लगाया है, उनकी पैदा करने वाली माँ भाग्यों वाली है, उनका (जगत में) आना मुबारक है।2।
हे पालणहार! हे बेअंत! हे अगम्य (पहुँच से परे)! जिन्होंने ये समझ लिया है कि तू सदा कायम रहने वाला है, मैं उनके पैर चूमता हूँ।3।
हे खुदा! मुझे तेरा ही आसरा है, तू बख्शने वाला है; मुझ शेख फरीद को अपनी बंदगी की ख़ैर डाल।4।1।
शेख फरीद कहता है: हे प्यारे! रब (के चरणों) में जुड़; (तेरा) ये जिस्म छोटी सी कब्र में पड़ के मिट्टी हो जाएगा।1।
हे शेख फरीद! इस मानव जन्म में ही (ईश्वर से) मेल हो सकता है (इस वास्ते इन) मन को मचाने वाली इन्द्रियों को काबू में रख।1। रहाउ।
(हे प्यारे मन!) जब तुझे पता है कि आखिर मरना है और दुबारा (यहाँ) नहीं आना, तो इस नाशवान दुनिया के साथ प्रीति लगा के अपना आप गवाना नहीं चाहिए;।2।
सच और धर्म ही बोलना चाहिए, झूठ नहीं बोलना चाहिए, जो रास्ता गुरु बताए उस रास्ते पे मुरीदों की तरह चलना चाहिए।3।
(किसी दरिया से) जवानों को पार होते देख के (कमजोर) स्त्री का मन भी (हौसला पकड़ लेता है) (और पार होने की कोशिश करती है; इसी तरह संत-जनों को संसार-समुंदर में से पार लांघता देख के कमजोर दिल मनुष्य में भी हिम्मत आ जाती है, इसलिए हे मन! तू संत-जनों की संगति कर! देख) जो मनुष्य निरे सोने-चाँदी की ओर (भाव, माया जोड़ने की तरफ लग) जाते हैं वे आरे से चीरे जाते हैं (भाव, बहुत दुखी जीवन व्यतीत करते हैं)।4।
हे शेख फरीद! जगत में कोई सदा के लिए उम्र नहीं भोग सका (देख) जिस (धरती की इस) जगह पर हम (अब) बैठे हैं (इस धरती पर) कई बैठ के चले गए।5।
कार्तिक के महीने कूँजें (आती हैं); चेत्र में जंगलों को आग (लग पड़ती है), सावन में बिजलियां (चमकती हैं), ठंड में (स्त्रीयों की) सुहानी बाँहें (अपने) पतियों के गले में शोभती हैं।6।
(इसी तरह जगत की सारी कार अपने-अपने समय सिर हो के चलती जा रही है; जगत से) चले जाने वाले जीव (अपना-अपना समय गुजार के) चले जा रहे हैं; हे मन! विचार के देख, जिस शरीर के बनने में छह महीने लगते हैं उसके नाश होने में एक पल ही लगता है।7।
हे फरीद! इस बात के जमीन व आसमान गवाह हैं कि वो बेअंत बंदे यहाँ से चले गए जो अपने आप को बड़े नेता कहलवाते थे। शरीर तो कब्रों में गल जाते हैं, (पर किए कर्मों के) दुख-सुख जिंद सहती है।8।2।

दिलहु मुहबति जिंन्ह सेई सचिआ ॥ जिन्ह मनि होरु मुखि होरु सि कांढे कचिआ ॥१॥

जिन्ह मुहबति = जिस की मुहब्बत। सचिआ = सच्चे आशिक, सच्ची मुहबत करने वाले। सेई = वही लोग। जिन्मनि = जिस के मन में। मुखि = मुंह में। कांढे = कहे जाते हैं। कचिआ = कच्ची प्रीत वाले।1।

जिस मनुष्यों का रब से दिल से प्यार है, वही सच्चे आशिक हैं; पर जिनके मन में और है और मुंह में से कुछ और ही कहते हैं वह कच्चे (आशिक) कहे जाते हैं।1।

रते इसक खुदाइ रंगि दीदार के ॥ विसरिआ जिन्ह नामु ते भुइ भारु थीए ॥१॥ रहाउ॥

रते = रंगे हुए। इसक = प्यार, मुहबत। रंगि = रंग में। भुइ = जमीन पे। थीए = हो गए हैं।1। रहाउ।

जो मनुष्य रब के प्यार में रंगे हुए हैं, जो लोग रब के दीदार में रते हुए हैं, (वही असल मनुष्य हैं); पर जिन्हें रब का नाम भूल गया है वह मनुष्य धरती पर निरे भार ही हैं।1। रहाउ।

आपि लीए लड़ि लाइ दरि दरवेस से ॥ तिन धंनु जणेदी माउ आए सफलु से ॥२॥

लड़ि = पल्ले से। दरि = (प्रभु के) दर से। से = वही लोग। जणेदी = पैदा करने वाली। धंनु = भाग्यों वाली। माउ = माँ।2।

वही मनुष्य (रब के) दरवाजे पर दरवेश हैं (वही मनुष्य रब के दर से इश्क की खैर मांग सकते हैं) जिन्हें रब ने स्वयं अपने लड़ लगाया है, उनकी पैदा करने वाली माँ भाग्यों वाली है, उनका (जगत में) आना मुबारक है।2।

परवदगार अपार अगम बेअंत तू ॥ जिना पछाता सचु चुमा पैर मूं ॥३॥

परवदगार = हे पालनहार! अगम = अगम्य (पहुँच से परे)! तू = तुझे। सचु = सदा सिथर रहने वाले को। मूं = मैं।3।

हे पालणहार! हे बेअंत! हे अगम्य (पहुँच से परे)! जिन्होंने ये समझ लिया है कि तू सदा कायम रहने वाला है, मैं उनके पैर चूमता हूँ।3।

तेरी पनह खुदाइ तू बखसंदगी ॥ सेख फरीदै खैरु दीजै बंदगी ॥४॥१॥

पनह = ओट, पनाह। खुदाइ = हे खुदा! हे प्रभु! बखसंदगी = बख्शने वाला। फरीदै = फरीद को।4।

हे खुदा! मुझे तेरा ही आसरा है, तू बख्शने वाला है; मुझ शेख फरीद को अपनी बंदगी की ख़ैर डाल।4।1।

आसा ॥ बोलै सेख फरीदु पिआरे अलह लगे ॥ इहु तनु होसी खाक निमाणी गोर घरे ॥१॥

बोलै = कहता है। पिआरे = हे प्यारे! अलह लगे = अल्लाह के साथ लग, रब के चरणों में जुड़। होसी = हो जाएगा। गोर = कबर।1।

शेख फरीद कहता है: हे प्यारे! रब (के चरणों) में जुड़; (तेरा) ये जिस्म छोटी सी कब्र में पड़ के मिट्टी हो जाएगा।1।

आजु मिलावा सेख फरीद टाकिम कूंजड़ीआ मनहु मचिंदड़ीआ ॥१॥ रहाउ॥

आजु = आज, इस मानव जनम में ही। फरीद = हे फरीद! टाकिम = रोक, काबू कर। कूंजड़ीआ = (भाव) इन्द्रियों को। मनहु मचिंदड़ीआ = मन को मचाने वाली। रहाउ।

हे शेख फरीद! इस मानव जन्म में ही (ईश्वर से) मेल हो सकता है (इस वास्ते इन) मन को मचाने वाली इन्द्रियों को काबू में रख।1। रहाउ।

जे जाणा मरि जाईऐ घुमि न आईऐ ॥ झूठी दुनीआ लगि न आपु वञाईऐ ॥२॥

जे जाणा = जब ये पता है। घुमि = मुड़ के, फिर। लगि = लग के। आपु = अपने आप को। न वञाईऐ = ख्वार नहीं करना चाहिए, परेशान नहीं करना चाहिए।2।

(हे प्यारे मन!) जब तुझे पता है कि आखिर मरना है और दुबारा (यहाँ) नहीं आना, तो इस नाशवान दुनिया के साथ प्रीति लगा के अपना आप गवाना नहीं चाहिए;।2।

बोलीऐ सचु धरमु झूठु न बोलीऐ ॥ जो गुरु दसै वाट मुरीदा जोलीऐ ॥३॥

वाट = रास्ता। मुरीदा = मुरीद बन के, सिख बन के। जोलीऐ = चलना चाहिए।3।

सच और धर्म ही बोलना चाहिए, झूठ नहीं बोलना चाहिए, जो रास्ता गुरु बताए उस रास्ते पे मुरीदों की तरह चलना चाहिए।3।

छैल लंघंदे पारि गोरी मनु धीरिआ ॥ कंचन वंने पासे कलवति चीरिआ ॥४॥

छैल = बाँके जवान, संत जन। गोरी मनु = (कमजोर) स्त्री का मन। धीरिआ = हौसला पकड़ता है। कंचन वंने पासे = जो धन पदाथ्र की तरफ लग गए। कलवति = कलवत्र से, आरे से।4।

(किसी दरिया से) जवानों को पार होते देख के (कमजोर) स्त्री का मन भी (हौसला पकड़ लेता है) (और पार होने की कोशिश करती है; इसी तरह संत-जनों को संसार-समुंदर में से पार लांघता देख के कमजोर दिल मनुष्य में भी हिम्मत आ जाती है, इसलिए हे मन! तू संत-जनों की संगति कर! देख) जो मनुष्य निरे सोने-चाँदी की ओर (भाव, माया जोड़ने की तरफ लग) जाते हैं वे आरे से चीरे जाते हैं (भाव, बहुत दुखी जीवन व्यतीत करते हैं)।4।

सेख हैयाती जगि न कोई थिरु रहिआ ॥ जिसु आसणि हम बैठे केते बैसि गइआ ॥५॥

सेख = हे शेख फरीद! हैयाती = उम्र। जगि = जगत में। थिरु = सदा कायम। आसणि = जगह पे। केते = कई। बैसि गइआ = बैठ के चले गए हैं।5।

हे शेख फरीद! जगत में कोई सदा के लिए उम्र नहीं भोग सका (देख) जिस (धरती की इस) जगह पर हम (अब) बैठे हैं (इस धरती पर) कई बैठ के चले गए।5।

कतिक कूंजां चेति डउ सावणि बिजुलीआं ॥ सीआले सोहंदीआं पिर गलि बाहड़ीआं ॥६॥

चेति = चेत्र (के महीने) में। डउ = जंगल की आग। सावणि = सावन के महीने में। सोहंदीआं = सोहणी लगती हैं। पिर गलि = पति के गले में। बाहड़ीआ = सुंदर बाँहें।6।

कार्तिक के महीने कूँजें (आती हैं); चेत्र में जंगलों को आग (लग पड़ती है), सावन में बिजलियां (चमकती हैं), ठंड में (स्त्रीयों की) सुहानी बाँहें (अपने) पतियों के गले में शोभती हैं।6।

चले चलणहार विचारा लेइ मनो ॥ गंढेदिआं छिअ माह तुड़ंदिआ हिकु खिनो ॥७॥

चले = चले जा रहे हैं। चलणहार = नाशवान जीव। छिअ माह = छह महीने। हिकु खिनो = एक पल।7।

(इसी तरह जगत की सारी कार अपने-अपने समय सिर हो के चलती जा रही है; जगत से) चले जाने वाले जीव (अपना-अपना समय गुजार के) चले जा रहे हैं; हे मन! विचार के देख, जिस शरीर के बनने में छह महीने लगते हैं उसके नाश होने में एक पल ही लगता है।7।

जिमी पुछै असमान फरीदा खेवट किंनि गए ॥ जालण गोरां नालि उलामे जीअ सहे ॥८॥२॥