*Guruvaani - 480*
*सूमहि धनु राखन कउ दीआ मुगधु कहै धनु मेरा ॥ जम का डंडु मूंड महि लागै खिन महि करै निबेरा ॥३॥*
मूंड = सिर।3।
```कंजूस धन जोड़ने जुटा हुआ है, (और) मूर्ख (कंजूस) कहता है: ये धन मेरा है। (पर जिस वक्त) जम का डण्डा सिर पर आ बजता है तब एक पलक में फैसला कर देता है (कि दरअसल ये धन किसी का भी नहीं)।3।```
*हरि जनु ऊतमु भगतु सदावै आगिआ मनि सुखु पाई ॥ जो तिसु भावै सति करि मानै भाणा मंनि वसाई ॥४॥*
मनि = मान के। सति = अटल। मंनि = मन में।4।
```जो मनुष्य परमात्मा का सेवक (बन के रहता) है, वह परमात्मा का हुक्म मान के सुख भोगता है और जगत में नेक भक्त कहलवाता है (भाव, शोभा पाता है), प्रभु की रजा मन में बसाता है, जो प्रभु को भाता है उसको ही ठीक समझता है।4।```
*कहै कबीरु सुनहु रे संतहु मेरी मेरी झूठी ॥ चिरगट फारि चटारा लै गइओ तरी तागरी छूटी ॥५॥३॥१६॥*
चिरगट = पिंजरा। चटारा = चिड़ा। तरी तागरी = कुज्जी और ठूठी। छूटी = छूट जाती है, धरी ही रह जाती है।5।
```कबीर कहता है: हे संत जनो! सुनो, ‘ये धन-पदार्थ मेरा है’-ये ख्याल झूठा है (भाव, दुनिया के पदार्थ सदा के लिए अपने नहीं रह सकते); (जैसे, अगर) पिंजरे को फाड़ के (कोई बिल्ला) चिड़े को पकड़ के ले जाए तो (उस पिंजरें वाले पक्षी की) कुज्जी और ठूठी ही रह जाती है (वैसे ही मौत आने पर बंदे के खाने-पीने वाले पदार्थ यहीं धरे रह जाते हैं)।5।3।16।```
*आसा ॥ हम मसकीन खुदाई बंदे तुम राजसु मनि भावै ॥ अलह अवलि दीन को साहिबु जोरु नही फुरमावै ॥१॥*
मसकीन = आजिज, निमाने। खुदाई बंदे = ईश्वर के पैदा किए हुए बंदे। राजसु = हकूमत। तुम = तुम्हें। अलह = रब। अवलि = पहला (भाव, सबसे बड़ा)। दीन = धर्म, मजहब। जोरु = धक्का।1।
```(हे काज़ी!) हम तो बेचारे लोग हैं, पर हैं (हम भी) रब के पैदा किए हुए। तुम्हें अपने मन में हकूमत अच्छी लगती है (भाव, तुम्हें हकूमत का गुमान है)। मज़हब का सबसे बड़ा मालिक तो रब है, वह (किसी पर भी) जोर-जबरदस्ती की आज्ञा नहीं देता।1।```
*काजी बोलिआ बनि नही आवै ॥१॥ रहाउ॥*
काजी = हे काज़ी!।1। रहाउ।
```हे काज़ी! तेरी (ज़बानी) बातें जचती नहीं।1। रहाउ।```
*रोजा धरै निवाज गुजारै कलमा भिसति न होई ॥ सतरि काबा घट ही भीतरि जे करि जानै कोई ॥२॥*
रोजा धरै = रोजा रखता है। सतरि = गुप्त। काबा = रब का घर। घट ही भीतर = दिल के अंदर ही।2।
```(सिर्फ) रोजा रखने से, नमाज अदा करने से और कलमा पढ़ने से भिस्त नहीं मिल जाता। रब का गुप्त घर तो मनुष्य के दिल में है, (पर मिलता तब ही है) अगर कोई समझ ले।2।```
*निवाज सोई जो निआउ बिचारै कलमा अकलहि जानै ॥ पाचहु मुसि मुसला बिछावै तब तउ दीनु पछानै ॥३॥*
अकलहि = अकल से। मुसि = ठग के, वश में कर के। पाचहु = कामादिक पाँचों को।3।
```जो मनुष्य न्याय करता है वह (मानो) नमाज पढ़ रहा है, और जो रब को अकल से पहचानता है तो कलमा अदा कर रहा है; कामादिक पाँचों (बलवान विकारों) को अपने वश में करता है तो (मानो) मुसला बिछाता है, और मज़हब को पहचानता है।3।```
*खसमु पछानि तरस करि जीअ महि मारि मणी करि फीकी ॥ आपु जनाइ अवर कउ जानै तब होइ भिसत सरीकी ॥४॥*
जीअ महि = अपने हृदय में। मणी = अहंकार। आपु = अपने आप को। जनाइ = समझा के। सरीकी = भाईवाल, सांझीवाल।4।
```हे काज़ी! मालिक प्रभु को पहचान, अपने हृदय में प्यार बसा, मणी को फीकी जान के मार दे (अर्थात, अहंकार को बुरा जान के त्याग दे)। जब मनुष्य अपने आप को समझा के दूसरों को (अपने जैसा) समझता है, तब भिष्त उसे नसीब होता है।4।```
*माटी एक भेख धरि नाना ता महि ब्रहमु पछाना ॥ कहै कबीरा भिसत छोडि करि दोजक सिउ मनु माना ॥५॥४॥१७॥*
पछाना = पहचानता है। नाना = अनेक। ता महि = इन (वेशों) में।5।
```मिट्टी एक ही है, (प्रभु ने इसके) अनेक वेश धारे हुए हैं। (असल मोमन ने) इन (वेशों) में रब को पहचाना है (और यही है भिष्त का रास्ता); पर, कबीर कहता है, (हे काज़ी!) तुम तो (दूसरों पर जोर-ज़बरदस्ती करके) भिष्त (का रास्ता) छोड़ के दोज़क से मन जोड़े बैठे हो।5।4।17।```
*आसा ॥ गगन नगरि इक बूंद न बरखै नादु कहा जु समाना ॥ पारब्रहम परमेसुर माधो परम हंसु ले सिधाना ॥१॥*
गगन = आकाश, चिदाकाश; दिमाग़, दसवां द्वार। गगन नगरि = गगन रूपी नगर में, दसवें द्वार रूपी नगर में, दिमाग़ में। इक बूंद = एक रत्ती भी। नादु = आवाज, शोर, जोर, माया का शोर, लोभ का शोर। नादु जु = जो (चित्त में) लोभादिक का शोर था। कहा समाना = पता नहीं कहाँ लीन हो गया, कहाँ खत्म हो गया है। परम हंसु = सबसे ऊँचा हंस, सबसे ऊँची पवित्र आत्मा, परमात्मा। ले सिधाना = ले के चला गया है, (उस ‘नाद’ को) ले गया है (क्योंकि उस ‘नाद’ की एक बूँद भी ‘गगन नगर’ में नहीं बरसती)।1।
```हे बाबा! शारीरिक मोह आदि का वह शोर कहाँ गया (जो हर वक्त तेरे मन में टिका रहता था)? अब तो तेरे मन में कोई एक फुरना भी नहीं उठता। (ये सब मेहर) उस पारब्रहम परमेश्वर माधो परम हंस (की है जिस) ने मन के ये सारे मायावी शोर नाश कर दिए हैं।1।```
*बाबा बोलते ते कहा गए देही के संगि रहते ॥ सुरति माहि जो निरते करते कथा बारता कहते ॥१॥ रहाउ॥*
बाबा = हे बाबा! हे भाई! ते बोलते = (‘नाद’ के) वह बोल, लोभादिक माया के शोर के वह बोल। देही = शरीर। देही के संगि रहते = जो ‘बोलते’ देही के संग रहते, जो बोल शरीर के साथ रहते थे, जो ख्याल शरीर के संबंध में ही बने रहते थे। कहा गए = पता नहीं कहाँ चले गए, कहीं गायब ही हो गए हैं। जो = जो ‘बोलते’, जो बोल, जो विचार। निरते = नृत्य, नाच। जो निरते करते = माया के जो विचार नाच करते रहते थे। कथा बारता = बातचीत। कथा बारता करते = जो सिर्फ माया के ही बोल थे, जो सिर्फ माया की ही बातें करते थे।1। रहाउ।
```हे भाई! (हरि-नाम-जपने की इनायत से तेरे अंदर आश्चर्यजनक तबदीली पैदा हो गई है) तेरे वह बोल कहाँ गए जो सदा शरीर संबंधी ही रहते थे? कभी (वो वक्त था जब) तेरी सारी बातें शारीरिक मोह के बारे ही थीं, तेरे मन में मायावी विचार ही नृत्य किया करते थे- वो सब कहीं अलोप ही हो गए हैं।1। रहाउ।```
*बजावनहारो कहा गइओ जिनि इहु मंदरु कीन्हा ॥ साखी सबदु सुरति नही उपजै खिंचि तेजु सभु लीन्हा ॥२॥*
जिनि = जिस (मन) ने। मंदरु = मांदल, ढोल, शरीर के मोह का ढोल, देह अध्यास का ढोल। जिनि मंदरु कीना = जिस मन ने देह अध्यास का ढोल बनाया हुआ था। बजावनहारो = बजाने वाला, ढोल को बजाने वाला, जो मन शरीर का मोह रूपी ढोल बजा रहा था। साखी सबदु सुरति = (शारीरिक मोह की) कोई बात कोई बोल कोई विचार। तेजु = (उस बजावनहार मन का) तेज प्रताप। खिंचि लीना = (पारब्रहम परमेश्वर माधो परमहंस ने) खींच लिया है।2।
```(शारीरिक मोह के वह फुरने कहाँ रह सकते हैं? अब तो वह मन ही नहीं रहा जिस मन ने शारीरिक मोह की ये ढोलकी बनाई हुई थी। मायावी मोह की ढोलकी को) बजाने वाला वह मनही कहीं अलोप हो गया है। (पारब्रहम परमेश्वर ने मन का वह पहला) तेज-प्रताप ही खींच लिया है, मन में अबवह पहली बात, पहला बोल, पहला फुरना कहीं पैदा ही नहीं होता।2।```
*स्रवनन बिकल भए संगि तेरे इंद्री का बलु थाका ॥ चरन रहे कर ढरकि परे है मुखहु न निकसै बाता ॥३॥*
संगि = (देही के) संगि, देह अध्यास के संग, शारीरिक मोह में। बिकल = व्याकुल। तेरे स्रवनन = (श्रवण, कान) तेरे कानों का। इंद्री = (भाव) काम चेष्टा। चरन = पैर (जो पहले ‘देही के संगि रहते’)। कर = हाथ (जो पहले ‘देही के संगि रहते’)। बाता = बात (शारीरिक मोह की)।3।
```हे भाई! तेरे वह कान कहाँ गए जो पहले शारीरिक मोह में फंसे हुए सदा व्याकुल रहते थे? तेरी काम-चेष्टा का जोर भी थम गया है। तेरे ना वह पैर हैं, ना वह हाथ हैं जो देह अध्यास की दौड़-भाग में रहते थे। तेरे मुंह से भी अब शारीरिक मोह की बातें नहीं निकलती हैं।3।```
*थाके पंच दूत सभ तसकर आप आपणै भ्रमते ॥ थाका मनु कुंचर उरु थाका तेजु सूतु धरि रमते ॥४॥*
पंज दूत = काम आदि पाँचों वैरी। तसकर = चोर (जो भले गुणों को चुराए जा रहे थे)। भ्रम = भटकना। ते = से। आप आपणै = अपनी अपनी। कुंचर = हाथी। उरु = हृदय, मन (जो पहले ‘देही के संगि रहते’)। तेजु सूतु धरि = (जिस ‘मन’ और ‘उरु’ का) तेज सूत धारण करके। सूतु = धागा, सूत्र, आसरा। रमते = (‘पंच दूत’) रमते, (पाँचों कामादिक) दौड़ भाग करते थे।4।
```कामादिक तेरे पाँचों वैरी हार चुके हैं, वे सारे चोर अपनी-अपनी भटकना से हट गए हैं (क्योंकि जिस मन का) तेज और आसरा ले के (ये पाँचों कामादिक) दौड़-भाग करते थे वह मन हाथी ही ना रहा, वह हृदय ही ना रहा।4।```
*मिरतक भए दसै बंद छूटे मित्र भाई सभ छोरे ॥ कहत कबीरा जो हरि धिआवै जीवत बंधन तोरे ॥५॥५॥१८॥*
मिरतक = मृतक, मरे हुए, देह अध्यास की तरफ से मरे हुए, शारीरिक मोह से मरे हुए। दसै बंद = दस इंद्रिय। छूटे = ढीले पड़ गए, ‘देही के संग’ से छूट गए, शारीरिक मोह से आजाद हो गए। मित्र भाई = इन्द्रियों के मित्र भाई (आशा-तृष्णा आदि विकार)। जीवत = जीते ही, इसी शरीर में। बंधन = देह अध्यास वाले बंधन, शारीरिक मोह के जंजाल।5।
```(हे भाई! हरि नाम-जपने की इनायत से) तेरी दसों ही इंद्रिय शारीरिक मोह की ओर से मर चुकी हैं (निर्लिप हो चुकीं हैं), शारीरिक मोह से आजाद हो चुकी हैं, इन्होंने आशा तृष्णा आदि जैसे सारे सज्जन-मित्रों को भी त्याग दिया है।```
```कबीर कहता है: जो जो मनुष्य परमात्मा को स्मरण करता है वह जीते-जी ही (दुनिया की मेहनत-कमाई करता हुआ ही, इस तरह) शारीरिक मोह के बंधन तोड़ लेता है।5।5।18।```
*आसा इकतुके ४ ॥ सरपनी ते ऊपरि नही बलीआ ॥ जिनि ब्रहमा बिसनु महादेउ छलीआ ॥१॥*
सरपनी = सपनी, मोह का डंग मारने वाली माया। ते ऊपरि = उससे ऊपर। जिनि = जिस सपनी ने। महादेउ = शिव।1।
```जिस माया ने ब्रहमा, विष्णु और शिव (जैसे बड़े-बड़े देवते) छल लिए हैं, उस (माया) से ज्यादा बलवान (जगत में और कोई) नहीं है।1।```
*मारु मारु स्रपनी निरमल जलि पैठी ॥ जिनि त्रिभवणु डसीअले गुर प्रसादि डीठी ॥१॥ रहाउ॥*
मारु मारु = मारा मार करती, बड़े जोरों से आई हुई। जलि = जल में। निरमल जलि = पवित्र जल में, शांत सर में, सत्संग में। पैठी = आ टिकती है, शांत हो जाती है। त्रिभवणु = सारा संसार। डीठी = दिखाई दी है।1। रहाउ।
```पर, ये बड़े जोरों से आई (मारो मार करती) माया सत्संग में आकर शांत हो जाती है, (भाव, इस मारो मार करती माया का प्रभाव सत्संग में आकर ठंडा पड़ जाता है), क्योंकि जिस माया ने सारे जगत को (मोह का) डंग मारा है (संगति में) गुरु की कृपा से (उसकी हकीकत) दिखाई देने लगती है।1। रहाउ।```
*स्रपनी स्रपनी किआ कहहु भाई ॥ जिनि साचु पछानिआ तिनि स्रपनी खाई ॥२॥*
स्रपनी....भाई = हे भाई! सपनी से इतना क्यों डरते हो? तिनि = उस मनुष्य ने। खाई = खा ली, वश में कर ली।2।
```सो, हे भाई! इस माया से इतना डरने की जरूरत नहीं। जिस मनुष्य ने सदा-स्थिर रहने वाले प्रभु के साथ जान-पहचान बना ली है, उसने इस माया को अपने वश में कर लिया।2।```
*स्रपनी ते आन छूछ नही अवरा ॥ स्रपनी जीती कहा करै जमरा ॥३॥*
आन अवरा = कोई और, सच पहचानने वाले के बिना कोई और। छूछ = खाली, बचा हुआ। स्रपनी ते छूछ = सपनी के असर से बचा हुआ। जमरा = विचारा जम। कहा करै = कुछ बिगाड़ नहीं सकता।3।
```(प्रभु के साथ जान-पहिचान बनाने वाले के बिना) और कोई जीव इस सपनी के असर से नहीं बचा हुआ। जिस ने (गुरु की कृपा से) इस सपनी माया को जीत लिया है, जम बिचारा भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।3।```