Guruvaani - 396
आसा महला ५ ॥ सतिगुर साचै दीआ भेजि ॥ चिरु जीवनु उपजिआ संजोगि ॥ उदरै माहि आइ कीआ निवासु ॥ माता कै मनि बहुतु बिगासु ॥१॥
साचै = सदा कायम रहने वाले परमात्मा ने। चिरुजीवनु = अटल आत्मिक जीवन। संजोगि = (गुरु की) संगत से। उदरै माहि = (माँ के) पेट में। कै मनि = के मन में। बिगासु = खुशी।1।
(हे भाई!) सदा कायम रहने वाले परमात्मा ने गुरु (नानक) को (जगत में) भेजा है उसकी संगति (की इनायत) से (सिखों के दिल में) अटल आत्मिक जीवन पैदा हो रहा है। (हे भाई! जैसे जब माँ के) पेट में (बच्चा) आ निवास करता है तो माँ के मन में बहुत खुशी पैदा होती है (वैसे ही सिख के अंदर अटल आत्मिक जीवन आनंद पैदा करता है)।1।
जमिआ पूतु भगतु गोविंद का ॥ प्रगटिआ सभ महि लिखिआ धुर का ॥ रहाउ॥
पूतु = (परमात्मा का) पुत्र। सभ महि = सब जीवों के अंदर। प्रगटिआ = प्रगट हो पड़ा, जाग गया। लिखिआ धुर का = (जीवों के किए कर्मों अनुसार) धुर दरगाह का लिखा (संस्कार रूपी) लेख। रहाउ।
(हे भाई! गुरु नानक) परमात्मा का भक्त पैदा हुआ (परमात्मा का) पुत्र पैदा हुआ (उसकी इनायत से उसकी शरण आने वाले) सारे जीवों के अंदर धुर-दरगाह के (सेवा-भक्ति के) लेख अंकुरित हो रहे हैं। रहाउ।
दसी मासी हुकमि बालक जनमु लीआ ॥ मिटिआ सोगु महा अनंदु थीआ ॥ गुरबाणी सखी अनंदु गावै ॥ साचे साहिब कै मनि भावै ॥२॥
दसी मासी = दस महीनों में। हुकमि = (परमात्मा के) हुक्म अनुसार। सोगु = चिन्ता फिक्र। सखी = जो सखी, जो सत्संगी। भावै = प्यारा लगता है।2।
(हे भाई! जैसे जिस घर में) परमात्मा के हुक्म अनुसार दसवें महीने पुत्र पैदा होता है (तो उस घर में से) ग़म मिट जाता है और बड़ा उत्साह होता है; (वैसे ही जो सत्संगी) सहेली गुरु की महिमा की वाणी गाती है वह आत्मिक आनंद पाती है और वह सदा स्थिर रहने वाले प्रभु के मन को प्यारी लगती है।2।
वधी वेलि बहु पीड़ी चाली ॥ धरम कला हरि बंधि बहाली ॥ मन चिंदिआ सतिगुरू दिवाइआ ॥ भए अचिंत एक लिव लाइआ ॥३॥
वेलि = गुरसिखी वाली बेल। पीढ़ी = वंश, कुल। कला = ताकत, सत्ता। बंधि = बांध के, पक्की करके। बहाली = टिका दी। मन चिंदिआ = मन इच्छित (फल)। अचिंत = बेफिक्र।3।
(हे भाई! जो भाग्यशाली मनुष्य गुरु की संगति की इनायत से) एक परमात्मा में तवज्जो जोड़ते हैं वे चिन्ता से रहित हो जाते हैं सतिगुरु उन्हें मन-इच्छित फल देता है, गुरु उन गुरसिखों में परमात्मा की धर्म-सत्ता पक्की करके टिका देता है, ये गुरसिख ही (गुरु की परमात्मा की) बढ़ रही बेल हैं, चल रही पीढ़ी हैं।3।
जिउ बालकु पिता ऊपरि करे बहु माणु ॥ बुलाइआ बोलै गुर कै भाणि ॥ गुझी छंनी नाही बात ॥ गुरु नानकु तुठा कीनी दाति ॥४॥७॥१०१॥
बोलै = बोलता है। कै भाणि = के भाणे में (चल के)। गुझी छंनी = छुपी हुई।4।
(हे भाई!) अब ये कोई लुकी-छिपी बात नहीं है (हर कोई जानता है कि जिस मनुष्य पर) गुरु नानक दयावान होता है (जिसे नाम की) दाति देता है वह जो कुछ बोलता है गुरु का प्रेरित हुआ गुरु की रजा में ही बोलता है (वह अपने गुरु पर यूँ गर्व करता है) जैसे कोई पुत्र अपने पिता पर माण करता है (वह सिख गुरु से सहायता की उम्मीद भी वैसे ही रखता है जैसे पुत्र पिता से)।4।7।101।
आसा महला ५ ॥ गुर पूरे राखिआ दे हाथ ॥ प्रगटु भइआ जन का परतापु ॥१॥
पूरा = सब गुणों से भरपूर। दे = दे के। जन = सेवक।1।
(हे भाई!) जिस सेवक को पूरा गुरु अपना हाथ दे के (विकार आदि से बचा के) रखता है उसकी शोभा-उपमा (सारे जगत में) प्रगट हो जाती है।1।
गुरु गुरु जपी गुरू गुरु धिआई ॥ जीअ की अरदासि गुरू पहि पाई ॥ रहाउ॥
जपी = मैं जपता हूँ। धिआई = मैं ध्याता हूँ। जीअ की = जिंद की। पहि = पास, से। पाई = मैं पाता हूँ। रहाउ।
(हे भाई!) मैं सदा गुरु को ही याद करता हूँ; सदा गुरु का ही ध्यान धरता हूं। गुरु से ही मैं अपने मन की मांगी हुई जरूरतें हासिल करता हूँ। रहाउ।
सरनि परे साचे गुरदेव ॥ पूरन होई सेवक सेव ॥२॥
साचे गुरदेव सरन = सदा कायम रहने वाले परमात्मा के रूप सतिगुरु की शरण। पूरन = सफल।2।
(हे भाई!) जो सेवक सदा स्थिर प्रभु के रूप सतिगुरु का आसरा लेते हैं उनकी सेवा (की मेहनत) सफल हो जाती है।2।
जीउ पिंडु जोबनु राखै प्रान ॥ कहु नानक गुर कउ कुरबान ॥३॥८॥१०२॥
जीउ = जिंद। पिंडु = शरीर। नानक = हे नानक! कउ = को।3।
हे नानक! कह: (हे भाई!) अपना आप गुरु के हवाले कर देना चाहिए (गुरु, शरण पड़े सेवक की) जिंद को, शरीर को, जोबन को, प्राणों को (विकार आदि से) बचा के रखता है।3।8।102।
आसा घरु ८ काफी महला ५ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥
बंदा = गुलाम। बै खरीद = मूल्य दे के खरीदा हुआ। सचु = सदा कायम रहने वाला। साहिबु = मालिक। जीउ = जिंद। पिंडु = शरीर।1।
धणी = मालिक। अन = अन्य। काचा = कच्चे जीवन वाला कमजोर जीवन वाला।1। रहाउ।
अपार = जिसका दूसरा छोरना मिल सके, बेअंत। भेटसी = मिलेगा, मिलता है। रजाए = रजा में।2।
कितै कामि = किसी काम में। तुठा = प्रसन्न हुआ।3।
कमाईअहि = कमाए जाएं। करम = निहित धार्मिक कर्म। बंधा = बंधन, रोक। धर = आसरा।4।
सरब सुखा = सारे सुखों को। हरि जेवडु = हरि मिलाप जितना सुख। तुठा = प्रसन्न हुआ हुआ। ते = से। सचु = सदा कायम रहने वाला।1।
बलिहारी = सदके। न विसरउ = मैं ना भुलाऊूं। चसा = पल का तीसरा हिस्सा, बहुत थोड़ा समय।1। रहाउ।
भागठु = भाग्यों वाले, धनाड। जिसु अंतरि = जिस के हृदय में। छुटै = बचता है। जिस निरंतरि = जिसके अंदर सदा ही।2।
हे भाई! मेरा मालिक सदा कायम रहने वाला है, मैं उसका मूल्य खरीदा ग़ुलाम हूँ। मेरी ये जिंद, मेरा ये शरीर सब कुछ उस मालिक प्रभु का ही दिया हुआ है।
हे प्रभु! मेरे पास जो कुछ भी है सब तेरा ही बख्शा हुआ है।1।
हे प्रभु! मुझ निमाणे का तू ही माण है, मुझे तेरा ही भरोसा है। (हे भाई! जिस मनुष्य को) सदा स्थिर रहने वाले परमात्मा के बिना कोई और झाक टिकी रहे, तो समझो कि वह अभी कमजोर जीवन वाला है।1। रहाउ।
हे प्रभु! तेरा हुक्म बेअंत है, कोई जीव तेरे हुक्म का अंत नहीं पा सकता, (तेरी मेहर से) जिस मनुष्य को गुरु मिल जाता है, वह तेरे हुक्म में चलता है।2।
(हे भाई! सुखों की खातिर मनुष्य अनेक) चतुराईआं और समझदारियां (करता है, पर कोई समझदारी, कोई चतुराई) किसी काम नहीं आती; वही सुख प्राप्त किया जा सकता है जो सुख मालिक प्रभु खुद प्रसन्न हो के देता है।3।
(हे भाई! दुनियां में सुख-दुखों का चक्कर चलता रहता है, दुखों की निर्वित्ती के वास्ते) अगर लाखों ही (निहित धार्मिक) कर्म किए जाएं तो भी (दुखों की राह में) कोई रोक नहीं पड़ सकती। हे दास नानक! (कह:) मैंने तो परमात्मा के नाम को ही आसरा बनाया है, और (सुखों की खातिर) और दौड़-भाग छोड़ दी है।4।1।103।
(हे भाई!) मैंने (दुनिया के) सारे सुखों को खोज के देखा है परमात्मा के मिलाप के बराबर का और कोई सुख नहीं है। और, वह सदा कायम रहने वाला मालिक-परमात्मा प्रसन्न हुए गुरु के द्वारा ही मिल सकता है।1।
(हे भाई!) मैं अपने गुरु से सदा सदके होता हूँ सदा कुर्बान जाता हूँ (मैं गुरु के पास अरजोई करता हूँ-हे गुरु!) मुझे ये दान दे कि मैं परमात्मा का नाम एक छिन वास्ते भी एक पल वास्ते भी ना भुलाऊँ।1। रहाउ।
हे भाई! जिस मनुष्य के हृदय में परमात्मा का नाम-धन बसता हो वही (असल) शाहूकार है, जिस मनुष्य के अंदर गुरु का शब्द एक-रस टिका रहे वह मनुष्य (माया के मोह के) बड़े जाल (में फंसने) से बचा रहता है।2।
मै बंदा बै खरीदु सचु साहिबु मेरा ॥ जीउ पिंडु सभु तिस दा सभु किछु है तेरा ॥१॥
बंदा = गुलाम। बै खरीद = मूल्य दे के खरीदा हुआ। सचु = सदा कायम रहने वाला। साहिबु = मालिक। जीउ = जिंद। पिंडु = शरीर।1।
हे भाई! मेरा मालिक सदा कायम रहने वाला है, मैं उसका मूल्य खरीदा ग़ुलाम हूँ। मेरी ये जिंद, मेरा ये शरीर सब कुछ उस मालिक प्रभु का ही दिया हुआ है।
हे प्रभु! मेरे पास जो कुछ भी है सब तेरा ही बख्शा हुआ है।1।
माणु निमाणे तूं धणी तेरा भरवासा ॥ बिनु साचे अन टेक है सो जाणहु काचा ॥१॥ रहाउ॥
धणी = मालिक। अन = अन्य। काचा = कच्चे जीवन वाला कमजोर जीवन वाला।1। रहाउ।
हे प्रभु! मुझ निमाणे का तू ही माण है, मुझे तेरा ही भरोसा है। (हे भाई! जिस मनुष्य को) सदा स्थिर रहने वाले परमात्मा के बिना कोई और झाक टिकी रहे, तो समझो कि वह अभी कमजोर जीवन वाला है।1। रहाउ।
तेरा हुकमु अपार है कोई अंतु न पाए ॥ जिसु गुरु पूरा भेटसी सो चलै रजाए ॥२॥
अपार = जिसका दूसरा छोरना मिल सके, बेअंत। भेटसी = मिलेगा, मिलता है। रजाए = रजा में।2।
हे प्रभु! तेरा हुक्म बेअंत है, कोई जीव तेरे हुक्म का अंत नहीं पा सकता, (तेरी मेहर से) जिस मनुष्य को गुरु मिल जाता है, वह तेरे हुक्म में चलता है।2।
चतुराई सिआणपा कितै कामि न आईऐ ॥ तुठा साहिबु जो देवै सोई सुखु पाईऐ ॥३॥
कितै कामि = किसी काम में। तुठा = प्रसन्न हुआ।3।
(हे भाई! सुखों की खातिर मनुष्य अनेक) चतुराईआं और समझदारियां (करता है, पर कोई समझदारी, कोई चतुराई) किसी काम नहीं आती; वही सुख प्राप्त किया जा सकता है जो सुख मालिक प्रभु खुद प्रसन्न हो के देता है।3।
जे लख करम कमाईअहि किछु पवै न बंधा ॥ जन नानक कीता नामु धर होरु छोडिआ धंधा ॥४॥१॥१०३॥
कमाईअहि = कमाए जाएं। करम = निहित धार्मिक कर्म। बंधा = बंधन, रोक। धर = आसरा।4।
(हे भाई! दुनियां में सुख-दुखों का चक्कर चलता रहता है, दुखों की निर्वित्ती के वास्ते) अगर लाखों ही (निहित धार्मिक) कर्म किए जाएं तो भी (दुखों की राह में) कोई रोक नहीं पड़ सकती। हे दास नानक! (कह:) मैंने तो परमात्मा के नाम को ही आसरा बनाया है, और (सुखों की खातिर) और दौड़-भाग छोड़ दी है।4।1।103।
आसा महला ५ ॥ सरब सुखा मै भालिआ हरि जेवडु न कोई ॥ गुर तुठे ते पाईऐ सचु साहिबु सोई ॥१॥
सरब सुखा = सारे सुखों को। हरि जेवडु = हरि मिलाप जितना सुख। तुठा = प्रसन्न हुआ हुआ। ते = से। सचु = सदा कायम रहने वाला।1।
(हे भाई!) मैंने (दुनिया के) सारे सुखों को खोज के देखा है परमात्मा के मिलाप के बराबर का और कोई सुख नहीं है। और, वह सदा कायम रहने वाला मालिक-परमात्मा प्रसन्न हुए गुरु के द्वारा ही मिल सकता है।1।
बलिहारी गुर आपणे सद सद कुरबाना ॥ नामु न विसरउ इकु खिनु चसा इहु कीजै दाना ॥१॥ रहाउ॥
बलिहारी = सदके। न विसरउ = मैं ना भुलाऊूं। चसा = पल का तीसरा हिस्सा, बहुत थोड़ा समय।1। रहाउ।
(हे भाई!) मैं अपने गुरु से सदा सदके होता हूँ सदा कुर्बान जाता हूँ (मैं गुरु के पास अरजोई करता हूँ-हे गुरु!) मुझे ये दान दे कि मैं परमात्मा का नाम एक छिन वास्ते भी एक पल वास्ते भी ना भुलाऊँ।1। रहाउ।
भागठु सचा सोइ है जिसु हरि धनु अंतरि ॥ सो छूटै महा जाल ते जिसु गुर सबदु निरंतरि ॥२॥