Guruvaani - 375
इकु पलु दिनसु मो कउ कबहु न बिहावै ॥ दरसन की मनि आस घनेरी कोई ऐसा संतु मो कउ पिरहि मिलावै ॥१॥ रहाउ॥
बिहावै = बीतता, गुजरता। कबहु न बिहावै = बीतने में ही नहीं आता, खत्म होने पर ही नहीं आता। मनि = मन मे। घनेरी = बहुत। पिरहि = पति से।1। रहाउ।
(हे भाई! प्रभु-पति के विछोड़े में) एक पल भी एक दिन भी मुझे (ऐसा प्रतीत होता है कि) कभी खत्म ही नहीं होता। मेरे मन में बड़ी ललक लगी रहती है कि मुझे कोई ऐसा संत मिल जाए जो मुझे प्रभु पति से मिला दे।1। रहाउ।
चारि पहर चहु जुगह समाने ॥ रैणि भई तब अंतु न जाने ॥२॥
समाने = समान, बराबर। रैणि = रात। अंतु = (रात का) आखिरी हिस्सा।2।
(दिन के) चार पहर (विछोड़े में मुझे) चार युगों के बराबर लगते हैं, जब रात आ पड़ती है फिर तो वह खत्म होने में ही नहीं आती।2।
पंच दूत मिलि पिरहु विछोड़ी ॥ भ्रमि भ्रमि रोवै हाथ पछोड़ी ॥३॥
दूत = वैरी। मिलि = मिल के। पिरहु = पिर से। भ्रमि भ्रमि = भटक भटक के। हाथ पछोड़ी = हाथ मलती है, पछताती है।3।
(कामादिक) पाँचों वैरियों ने मिल के (जिस भी जीव-स्त्री को) प्रभु-पति से विछोड़ा है वह भटक-भटक के रोती है ओर पछताती है।3।
जन नानक कउ हरि दरसु दिखाइआ ॥ आतमु चीन्हि परम सुखु पाइआ ॥४॥१५॥
आतमु = अपनेआप को, अपने आत्मिक जीवन को। चीनि = परख के, पड़ताल के।4।
हे दास नानक! (जिस जीव को) परमात्मा ने दर्शन दिया उसने अपने आत्मिक जीवन को पड़ताल के (आत्म-चिंतन करके) सबसे ऊँचा आत्मिक आनंद प्राप्त कर लिया।4।15।
आसा महला ५ ॥ हरि सेवा महि परम निधानु ॥ हरि सेवा मुखि अम्रित नामु ॥१॥
परम निधानु = सब से ऊँचा (आत्मिक) खजाना (शब्द ‘निधान’ एकवचन है)। मुखि = मुंह से। अंम्रित = आत्मिक जीवन देने वाला।1।
(हे भाई!) परमात्मा का आत्मिक जीवन देने वाला नाम मुंह से उचारना- ये परमात्मा की सेवा है, और, परमात्मा की सेवा में सब से ऊँचा (आत्मिक जीवन का) खजाना (छुपा हुआ है)।1।
हरि मेरा साथी संगि सखाई ॥ दुखि सुखि सिमरी तह मउजूदु जमु बपुरा मो कउ कहा डराई ॥१॥ रहाउ॥
संगि = साथ। सखाई = मित्र। दुखि = दुख में, दुख के समय। सुखि = सुख में, सुख के समय। सिमरी = सिमरीं, (जब) मैं स्मरण करता हूँ। तह = वहाँ। बपुरा = विचारा, निमाणा।1। रहाउ।
(हे भाई!) परमात्मा मेरा साथी है मित्र है। दुख के समय सुख के वक्त (जब भी) मैं उसको याद करता हूँ, वह वहाँ हाजिर होता है। सो, विचारा जम (यम) मुझे कहाँ डरा सकता है?।1। रहाउ।
हरि मेरी ओट मै हरि का ताणु ॥ हरि मेरा सखा मन माहि दीबाणु ॥२॥
ताणु = बल, जोर। मै = मुझे। दीबाणु = आसरा।2।
(हे भाई!) परमात्मा ही मेरी ओट है, मुझे परमात्मा का ही सहारा है, परमात्मा मेरा मित्र है, मुझे अपने मन में परमात्मा का ही आसरा है।2।
हरि मेरी पूंजी मेरा हरि वेसाहु ॥ गुरमुखि धनु खटी हरि मेरा साहु ॥३॥
वेसाहु = एतबार, साख। गुरमुखि = गुरु की शरण पड़ के। खटी = कमाई, मैं कमाता हूँ।3।
परमात्मा (का नाम ही) मेरी राशि-पूंजी है, परमात्मा (का नाम ही) मेरे वास्ते (आत्मिक जीवन का व्यापार करने के लिए) साख है (ऐतबार का साधन है)। गुरु की शरण पड़ के मैंनाम-धन कमा रहा हूँ, परमात्मा ही मेरा शाह है (जो मुझे नाम-धन की संपत्ति देता है)।3।
गुर किरपा ते इह मति आवै ॥ जन नानकु हरि कै अंकि समावै ॥४॥१६॥
दास नानक (कहता है कि जिस मनुष्य को) गुरु की कृपा से इस व्यापार की समझ आ जाती है वह सदा परमात्मा की गोद में लीन रहता है।4।16।
आसा महला ५ ॥ प्रभु होइ क्रिपालु त इहु मनु लाई ॥ सतिगुरु सेवि सभै फल पाई ॥१॥
क्रिपालु = (कृपा+आलय) दयावान। लाई = मैं लगाऊँ। सेवि = सेवा करके। पाई = मैं पाऊँ।1।
(हे भाई!) यदि परमात्मा दयावान हो तो ही मैं ये मन (गुरु के चरणों में) जोड़ सकता हूँ, तब ही गुरु की (बताई) सेवा करके मन-इच्छित फल प्राप्त कर सकता हूँ।1।
मन किउ बैरागु करहिगा सतिगुरु मेरा पूरा ॥ मनसा का दाता सभ सुख निधानु अम्रित सरि सद ही भरपूरा ॥१॥ रहाउ॥
मन = हे मन! किउ बैरागु करहिगा = क्यूँ घबराता है? मनसा = मन का फुरना, इच्छा। दाता = देनेवाला। सुख निधानु = सुखों का खजाना। अंम्रित सरि = अम्रितके सरोवर गुरु में। भरपूरा = नको नाक भरा हुआ।1। रहाउ।
हे मेरे मन! तू क्यूँ घबराता है? (यकीन रख, तेरे सिर पर वह) प्यारा सतिगुरु (रखवाला) है जो मन की जरूरतें पूरी करने वाला है जो सारे सुखों का खजाना है और जिस अमृत के सरोवर-गुरु में आत्मिक जीवन देने वाला नाम-जल नाको-नाक भरा हुआ है।1। रहाउ।
चरण कमल रिद अंतरि धारे ॥ प्रगटी जोति मिले राम पिआरे ॥२॥
रिद = हृदय।2।
(हे भाई!) जिस मनुष्य ने अपने हृदय में (गुरु के) सुंदर चरण टिका लिए हैं (उसके अंदर) परमात्माकी ज्योति जग पड़ी, उसे प्यारा प्रभु मिल गया।2।
पंच सखी मिलि मंगलु गाइआ ॥ अनहद बाणी नादु वजाइआ ॥३॥
पंच सखी = पाँच सहेलियां, पाँच ज्ञानेंद्रियां। मंगलु = महिमा के गीत। अनहद = एक रस, लगातार। बाणी = महिमा की वाणी (का)। नादु = बाजा।3।
उसकी पाँचों ज्ञान-इंद्रिय ने मिल के परमात्मा की महिमा की वाणी का बाजा एक-रस बजाना शुरू कर दिया।3।
गुरु नानकु तुठा मिलिआ हरि राइ ॥ सुखि रैणि विहाणी सहजि सुभाइ ॥४॥१७॥
तुठा = प्रसन्न हुआ। हरि राइ = प्रभु पातशाह। सुखि = सुख में। रैणि = रात। सहजि = आत्मिक अडोलता में। सुभाइ = प्रेम में।4।
हे नानक! जिस मनुष्य पे गुरु प्रसन्न हो गया उसे प्रभु पातशाह मिल गया, उसकी (जिंदगी की) रात सुख में आत्मिक अडोलता में बीतने लगी।4।17।
आसा महला ५ ॥ करि किरपा हरि परगटी आइआ ॥ मिलि सतिगुर धनु पूरा पाइआ ॥१॥
करि = कर के। मिलि = मिल के। धनु पूरा = कभी ना कम होने वाला नाम घन।1।
हे वीर! ऐसा परमात्मा का नाम-धन एकत्र करना चाहिए जिसे आग जला नहीं सकती, जो पानी में डूबता नहीं और जो साथ छोड़ के किसी भी और जगह नहीं जाता।1।
ऐसा हरि धनु संचीऐ भाई ॥ भाहि न जालै जलि नही डूबै संगु छोडि करि कतहु न जाई ॥१॥ रहाउ॥
संचीऐ = एकत्र करना चाहिए। भाई = हे भाई! भाहि = आग। जालै = जलाए। जलि = पानी में। संगु = साथ। छोडि करि = छोड़ के। कतहु = किसी और जगह।1। रहाउ।
(हे भाई!) जिस मनुष्य ने सतिगुरु को मिल के कभी ना कम होने वाला नाम-धन हासिल कर लिया, परमात्मा कृपा करके उसके अंदर स्वयं आ के प्रत्यक्ष होता है।1। रहाउ।
तोटि न आवै निखुटि न जाइ ॥ खाइ खरचि मनु रहिआ अघाइ ॥२॥
तोटि = घाटा। खाइ = खा के, खुद इस्तेमाल करके, खुद जप के। खरचि = खर्च के, बाँट के। रहिआ अघाइ = तृप्त रहता है।2।
(हे भाई! परमात्मा का नाम ऐसा धन है जिस में) कभी घाटा नहीं पड़ता जो कभी नहीं खत्म होता। ये धन खुद बरत के और लोगों को बाँट के (मनुष्य का) मन (दुनिया की धन-लालसा की ओर से) संतुष्ट (तृप्त) रहता है।2।
सो सचु साहु जिसु घरि हरि धनु संचाणा ॥ इसु धन ते सभु जगु वरसाणा ॥३॥
सचु = सदा कायम रहने वाला। साहु = साहूकार। घटि = हृदय घर में। संचाणा = जमा हो गया। ते = से। वरसाणा = लाभ उठाता है।3।
(हे भाई!) जिस मनुष्य के हृदय-घर में परमात्मा का नाम-धन जमा हो जाता है वही मनुष्य सदा के लिए शाहूकार बन जाता है। उसके इस धन से सारा जगत लाभ उठाता है।3।
तिनि हरि धनु पाइआ जिसु पुरब लिखे का लहणा ॥ जन नानक अंति वार नामु गहणा ॥४॥१८॥
तिनि = उस (मनुष्य) ने। पुरब लिखे का = पूर्बले जन्मों में किए भले कर्मों के संस्कारों के अनुसार। लहणा = प्राप्ति। अंति वार = आखिरी समय।4।
(पर, हे भाई!) उस मनुष्य ने ये हरि-धन हासिल किया है, जिसके भाग्यों में पूर्बले किए भले कर्मों के संस्कारों के अनुसार इसकी प्राप्ति लिखी होती है। हे दास नानक! (कह:) परमात्मा का नाम-धन (मनुष्य की जिंद के वास्ते) आखिरी वक्त का गहना है।4।18।
आसा महला ५ ॥ जैसे किरसाणु बोवै किरसानी ॥ काची पाकी बाढि परानी ॥१॥
किरसाणु = किसान। किरसानी = खेती, पैली। काची = कच्ची। पाकी = पक्की। बाढि = काट लेता है। परानी = हे प्राणी!।1।
हे प्राणी! (जैसे) कोई किसान खेती बीजता है (और जब जी चाहे) उसे काट लेता है (चाहे वह) कच्ची (चाहे हो) पक्की (इसी प्रकार मनुष्य पर मौत किसी भी वक्त आ सकती है)।1।
जो जनमै सो जानहु मूआ ॥ गोविंद भगतु असथिरु है थीआ ॥१॥ रहाउ॥
जानहु = यकीन जानो। असथिरु = (मौत के सहम से) अडोल चित्त। थीआ = हो गया है।1। रहाउ।
(हे भाई!) यकीन जानो कि जो जीव पैदा होता है वह मरता भी (जरूर) है। परमात्मा का भक्त (इस अटल नियम को जानता हुआ मौत के सहम से) अडोल-चित्त हो जाता है।1। रहाउ।
दिन ते सरपर पउसी राति ॥ रैणि गई फिरि होइ परभाति ॥२॥
ते = से। सरपर = जरूर। पउसी = पड़ेगी। रैणि = रात। परभाति = सवेर।2।
(हे भाई!) दिन से अवश्य रात पड़ जाएगी, रात (भी) खत्म हो जाती है फिर दुबारा सवेर हो जाती है (इस तरह जगत में जनम और मरन का सिलसिला चला रहता है)।2।
माइआ मोहि सोइ रहे अभागे ॥ गुर प्रसादि को विरला जागे ॥३॥
मोहि = मोह में। अभागे = बद नसीब लोग। को = कोई।3।
(ये जानते हुए भी कि मौत जरूर आनी है) बद-नसीब लोग मायाके मोह में (फंस के जीवन उद्देश्य से) गाफिल हुए रहते हैं। कोई विरला मनुष्य ही गुरु की कृपा से (मोह की नींद) से जागता है।3।