Guruvaani - 331
कउनु को पूतु पिता को का को ॥ कउनु मरै को देइ संतापो ॥१॥
कउन को = किस का? का को = किसका? को = कौन? देइ = देता है। संतापो = कष्ट।1।
कौन किसका पुत्र है? कौन किसका पिता है? (भाव, पिता और पुत्र वाला संबंध सदा कायम रहने वाला नहीं है, प्रभु ने एक खेल रची हुई है)। कौन मरता है और कौन (इस मौत के कारण पिछलों को) कष्ट देता है? (भाव, ना ही कोई किसी का मरता है और ना ही इस तरह पिछलों को कष्ट देता है, संजोगों के अनुसार चार दिनों का मेला है)।1।
हरि ठग जग कउ ठगउरी लाई ॥ हरि के बिओग कैसे जीअउ मेरी माई ॥१॥ रहाउ॥
कउ = को। ठगउरी = ठग बूटी, धतूरा आदि, वह बूटी जो ठग लोग इस्तेमाल करते हैं किसी को ठगने के लिए। बिओग = विछोड़ा। जीअउ = मैं जीऊँ। मेरी माई = हे मेरी माँ!।1। रहाउ।
प्रभु-ठग ने जगत (के जीवों) को मोह-रूपी ठग-बूटी लगाई हुई है (जिसके कारण जीव संबंधियों के मोह में प्रभु को भुला के कष्ट डाल रहे हैं), पर हे मेरी माँ! (मैं इस ठग-बूटी में नहीं फंसा, क्योंकि) मैं प्रभु से विछुड़ के जी ही नहीं सकता।1। रहाउ।
कउन को पुरखु कउन की नारी ॥ इआ तत लेहु सरीर बिचारी ॥२॥
पुरखु = मनुष्य, मर्द, पति। नारी = स्त्री, पत्नी। इआ = इस का। इआ तत = इस अस्लियत का। सरीर = मानव जनम।2।
कौन किसका पति? कौन किस की पत्नी? (भाव, ये पति-पत्नी वाला रिश्ता भी जगत में सदा स्थिर रहने वाला नहीं, ये खेल आखिर खत्म हो जाती है) - इस अस्लियत को (हे भाई!) इस मानव शरीर में ही समझो (भाव, ये मानव जनम ही मौका है, जब ये अस्लियत समझी जा सकती है)।2।
कहि कबीर ठग सिउ मनु मानिआ ॥ गई ठगउरी ठगु पहिचानिआ ॥३॥३९॥
कहि = कहे, कहता है। मानिआ = मान गया, पतीज गया, एक-मेक हो गया।3।
कबीर कहता है: जिस जीव का मन (मोह-रूपी ठग-बूटी बनाने वाले प्रभु-) ठग से एक-मेक हो गया है, (उसके लिए) ठग-बूटी नाकाम हो गई (समझो), क्योंकि उसने मोह पैदा करने वाले के साथ ही सांझ डाल ली है।3।39।
अब मो कउ भए राजा राम सहाई ॥ जनम मरन कटि परम गति पाई ॥१॥ रहाउ॥
मो कउ = मुझे, मेरे वास्ते। राजा = प्रकाश रूप, हर जगह रोशनी देने वाला। सहाई = मददगार। कटि = दूर करके। परम गति = सबसे उच्च आत्मिक अवस्था। पाई = हासिल कर ली है।1। रहाउ।
हर जगह प्रकाश करने वाले प्रभु जी अब मेरी सहायता करने वाले बन गए हैं, (तभी तो) मैंने जनम-माण की (बेड़ियां) काट के सब से ऊूंची अवस्था हासिल कर ली है।1। रहाउ।
साधू संगति दीओ रलाइ ॥ पंच दूत ते लीओ छडाइ ॥ अम्रित नामु जपउ जपु रसना ॥ अमोल दासु करि लीनो अपना ॥१॥
पंच दूत = (काम आदि) पाँच वैरी। ते = से। रसना = जीभ (से।) जपउ = मैं जपता हूँ। अमोल = (अ+मोल) मूल्य दिए बिना, बिना दाम के।1।
(प्रभु ने) मुझे सत्संग में मिला दिया है और (काम आदिक) पाँच वैरियों से उसने मुझे बचा लिया है, अब मैं जीभ से उसका अमर करने वाला नाम रूपी जाप करता हूँ। मुझे तो उसने बिना दामों के ही अपना सेवक बना लिया है।1।
सतिगुर कीनो परउपकारु ॥ काढि लीन सागर संसार ॥ चरन कमल सिउ लागी प्रीति ॥ गोबिंदु बसै निता नित चीत ॥२॥
सागर = समुंदर। चरन कमल = कमल फूल जैसे सुंदर चरण। निता नित = हर समय।2।
सतिगुरु ने (मेरे पर) बड़ी मेहर की है, मुझे उसने संसार-समुंदर में से निकाल लिया है, मेरी अब प्रभु के सुंदर चरणों से प्रीति बन गई है, प्रभु हर समय मेरे चित्त में बस रहा है।2।
माइआ तपति बुझिआ अंगिआरु ॥ मनि संतोखु नामु आधारु ॥ जलि थलि पूरि रहे प्रभ सुआमी ॥ जत पेखउ तत अंतरजामी ॥३॥
तपति = तपस, जलन। मनि = मन में। आधारु = आसरा। जलि = जल में। थलि = थल में, धरती पे। पूरि रहे = हर जगह मौजूद हैं। जत = जिधर। पेखउ = मैं देखता हूँ। तत = उधर ही।3।
(मेरे अंदर से) माया वाली तपष मिट गई है, माया का जलता शोला बुझ गया है; (अब) मेरे मन में संतोष है, (प्रभु का) नाम (माया की जगह मेरे मन का) आसरा बन गया है। पानी में, धरती पर, हर जगह प्रभु-पति ही बस रहे (प्रतीत होते) हैं। मैं जिधर देखता हूँ, उधर घट-घट की जानने वाला प्रभु ही (दिखाई देता) है।3।
अपनी भगति आप ही द्रिड़ाई ॥ पूरब लिखतु मिलिआ मेरे भाई ॥ जिसु क्रिपा करे तिसु पूरन साज ॥ कबीर को सुआमी गरीब निवाज ॥४॥४०॥
द्रिढ़ाई = दृढ़ करवाई, पक्की की है। पूरब लिखत = पिछले जन्मों के किए कर्मों का लेखा। मेरे भाई = हे मेरे भाई! साज = बनाना, सबब। को = का।4।
प्रभु ने स्वयं ही अपनी भक्ति मेरे दिल में पक्की की है। हे प्यारे भाई! (मुझे तो) पिछले जनमों के किए कर्मों का लेख मिल गया है (मेरे तो भाग्य जाग पड़े हैं)। जिस (भी जीव) पर मेहर करता है, उसके लिए (ऐसा) सुंदर सबब बना देता है। कबीर का पति प्रभु गरीबों को निवाजने वाला है।4।40।
जलि है सूतकु थलि है सूतकु सूतक ओपति होई ॥ जनमे सूतकु मूए फुनि सूतकु सूतक परज बिगोई ॥१॥
जलि = पानी में। सूतक = (सूत+कु। सूत = पैदा हुआ। सूतक = पैदा होने से संबंध रखने वाली अपवित्रता। जब किसी हिन्दू घर में कोई बच्चा पैदा हो जाए तो 13 दिन वह घर अपवित्र माना जाता है, ब्राहमण इन 13 दिन उस घर में खाना नहीं खाते। इसी तरह किसी प्राणी के मरने पर भी ‘क्रिया-कर्म’ के दिन तक वह घर अपवित्र रहता है) अपवित्रता, भिट। फुनि = फिर, भी। परज = प्रजा, दुनिया। बिगोई = दुखी हो रही है, ख्वार हो रही है। ओपति = उत्पत्ति, पैदायश।1।
(अगर जीवों के पैदा होने व मरने से सूतक-पातक की भिट पैदा हो जाती है तो) पानी में सूतक है, धरती पे सूतक है, (हर जगह) सूतक की उत्पत्ति है (भाव, हर जगह भिटी हुई, झूठी है, क्योंकि) किसी जीव के पैदा होने पर सूतक (पड़ जाता है) फिर मरने पर भी सूतक (आ पड़ता है); (इस) भिट (व भ्रम) में दुनिया ख्वार हो रही है।1।
कहु रे पंडीआ कउन पवीता ॥ ऐसा गिआनु जपहु मेरे मीता ॥१॥ रहाउ॥
रे पंडीआ = हे पंडित! गिआनु = विचार। जपहु = जपो, दृढ़ करो, ध्यान से सोचो।1। रहाउ।
(तो फिर) हे प्यारे मित्र! इस बात को ध्यान से विचार के बताओ, हे पंडित! (जब हर जगह सूतक है तो) स्वच्छ (सूचा) कौन (हो सकता) है?।1। रहाउ।
नैनहु सूतकु बैनहु सूतकु सूतकु स्रवनी होई ॥ ऊठत बैठत सूतकु लागै सूतकु परै रसोई ॥२॥
नैनहु = आँखों में। बैनहु = वचनों में। स्रवनी = कानों में। परै = पड़ती है। रसोई = खाना पकाने वाले कमरे में।2।
(सिर्फ इन आँखों से दिखाई देते जीव ही नहीं पैदा होते-मरते, हमारी बोल-चाल आदि हरकतों से भी कई सूक्ष्म जीव मर रहे हैं, तो फिर) आँखों में सूतक है, बोलने (भाव, जीभ) में सूतक है, कानों में भी सूतक है, उठते-बैठते हर वक्त (हमें) सूतक पड़ रहा है, (हमारी) रसोई में भी सूतक है।2।
फासन की बिधि सभु कोऊ जानै छूटन की इकु कोई ॥ कहि कबीर रामु रिदै बिचारै सूतकु तिनै न होई ॥३॥४१॥
बिधि = तरीका, विउंत। सभु कोऊ = हरेक जीव। इकु कोई = कोई एक, कोई विरला, दुर्लभ। तिनै = उन मनुष्यों को।3।
(जिधर देखो) हरेक जीव (सूतक के भरमों में) फंसने का ही ढंग जानता है, (इनमें से) निजात पाने की समझ किसी विरले को ही है। कबीर कहता है: जो जो मनुष्य (अपने) हृदय में प्रभु को स्मरण करता है, उनको ये भिट नहीं लगती।3।41।
गउड़ी ॥ झगरा एकु निबेरहु राम ॥ जउ तुम अपने जन सौ कामु ॥१॥ रहाउ॥
झगरा = मन में पड़ रहा झगरा, शंका। राम = हे प्रभु! जउ = अगर। जन = सेवक। सौ = से। कामु = काम।1। रहाउ।
हे प्रभु! अगर तुझे अपने सेवक के साथ काम है (भाव, अगर तूने मुझे अपने चरणों में जोड़े रखना है तो) यह एक (बड़ी) शंका दूर कर दे (भाव, ये शक मुझे तेरे चरणों में जुड़ने नहीं देगा)।1। रहाउ।
इहु मनु बडा कि जा सउ मनु मानिआ ॥ रामु बडा कै रामहि जानिआ ॥१॥
बडा = बड़ा, सत्कारयोग। कि = अथवा। जा सिउ = जिस (प्रभु) से। मानिआ = मान गया है, पतीज गया है, टिक गया है। रामु = प्रभु। रामहि = प्रभु को। जानिआ = (जिस ने) पहचान लिया है। कै = अथवा, या।1।
कि क्या ये मन बलवान है अथवा (इससे ज्यादा बलशाली वह प्रभु है) जिससे मन पतीज जाता है (और भटकने से हट जाता है)? कि क्या परमात्मा आदरणीय है, अथवा (उससे भी ज्यादा आदरणीय वे महांपुरख है), जिसने परमात्मा को पहचान लिया है?।1।
ब्रहमा बडा कि जासु उपाइआ ॥ बेदु बडा कि जहां ते आइआ ॥२॥
ब्रहमा = ब्रहमा आदि देवते। जासु = (यस्य) जिस का। उपाइआ = पैदा किया हुआ।2।
क्या ब्रहमा (आदि) देवता बली है, या (उससे भी ज्यादा वह प्रभु है) जिसका पैदा किया हुआ (ये ब्रहमा) है? क्या वेद (आदि धर्म-पुस्तकों का ज्ञान) सिर नमन करने के योग्य हैं या वह (महापुरुष) जिससे (ये ज्ञान) मिला?।2।
कहि कबीर हउ भइआ उदासु ॥ तीरथु बडा कि हरि का दासु ॥३॥४२॥
कहि = कहे, कहता है। हउ = मैं। उदासु = दुचित्ता (undecided)। कि = या। तीरथु = धर्म सनान।3।42।
कबीर कहता है: मेरे मन में एक शक उठ रहा है कि तीर्थ (धर्म-स्थल) पूजनीय है या प्रभु का (वह) भक्त (ज्यादा पूजनीय है जिसके सदका वह तीर्थ बना)।3।42।
रागु गउड़ी चेती ॥ देखौ भाई ग्यान की आई आंधी ॥ सभै उडानी भ्रम की टाटी रहै न माइआ बांधी ॥१॥ रहाउ॥
ग्यान = समझ।
आंधी = अंधेरी, झक्खड़। सभै = सारी की सारी। टाटी = छपपर। रहै न = टिकी नहीं रह सकती। माइआ बांधी = माया से बंधी हुई, माया के आसरे खड़ी हुई।1। रहाउ।
हे सज्जन! देख, (जब) ज्ञान की अंधेरी आती है तो वहिम-भर्म का छप्पर सारे का सारा उड़ जाता है। माया के आसरे खड़ा हुआ (ये छप्पर ज्ञान की अंधेरी के सामने) टिका नहीं रह सकता।1। रहाउ।
दुचिते की दुइ थूनि गिरानी मोह बलेडा टूटा ॥ तिसना छानि परी धर ऊपरि दुरमति भांडा फूटा ॥१॥
दुइ = द्वैत, प्रभु के बिना किसी और का आसरा देखना। थुनि = थंमीं, खम्भा, खंभी, स्तम्भ। बलेंडा = वला, बल्ली, (थंमियों को आपस में लकड़ी की बल्लियों से कसा जाता है, फिर उसके ऊपर छप्पर बाँध के झोपड़ी बनाई जाती है)। छानि = छपपर, कुली। धर = धरती। फूटा = टूट गया।1।
(भरमां-वहिमों में) डोलते मन का द्वैत-रूपी खम्भा गिर जाता है (भाव, प्रभु की टेक छोड़ के कभी कोई आसरा देखना, कभी कोई सहारा बनाना- मन की ये डावाँ-डोल हालत समाप्त हो जाती है)। (इस दुनियावी आसरे के खम्भे पर टिकी हुई) मोह रूपी बल्ली (भी गिर के) टूट जाती है। (इस मोह-रूपी बल्ली पर टिका हुआ) तृष्णा का छप्पर (बल्ली टूट जाने के कारण) जमीन पे आ गिरता है, और इस दुष्ट-बेसमझ मति का भांडा टूट जाता है (भाव, ये सारी की सारी दुष्ट-बेसमझ मति खत्म हो जाती है)।1।
आंधी पाछे जो जलु बरखै तिहि तेरा जनु भीनां ॥ कहि कबीर मनि भइआ प्रगासा उदै भानु जब चीना ॥२॥४३॥
बरखै = बरसता है। तिहि = उस (बरसात) में। भीना = भीग गया। मनि = मन मे। प्रगासा = प्रकाश, रोशनी। उदै = उदय, चढ़ा हुआ। चीना = देख लिया।2।
कबीर कहता है: (ज्ञान की) अंधेरी के पीछे जो (‘नाम’ की) बरखा होती है, उस में (हे प्रभु! तेरी भक्ति करने वाला) तेरा भक्त भीग जाता है (भाव, ज्ञान की इनायत से वहिम-भ्रम खत्म हो जाने तथा ज्यों-ज्यों मनुष्य नाम जपता है, उसके मन में शांति और टिकाव पैदा होता है)। जब (हे प्रभु! तेरा सेवक) अपने अंदर (तेरे नाम का) सूरज चढ़ा हुआ देखता है तो उसके मन में प्रकाश (ही प्रकाश) हो जाता है।2।43।