*Guruvaani - 303*
*मः ४ ॥ इकु मनु इकु वरतदा जितु लगै सो थाइ पाइ ॥ कोई गला करे घनेरीआ जि घरि वथु होवै साई खाइ ॥ बिनु सतिगुर सोझी ना पवै अहंकारु न विचहु जाइ ॥ अहंकारीआ नो दुख भुख है हथु तडहि घरि घरि मंगाइ ॥ कूड़ु ठगी गुझी ना रहै मुलमा पाजु लहि जाइ ॥ जिसु होवै पूरबि लिखिआ तिसु सतिगुरु मिलै प्रभु आइ ॥ जिउ लोहा पारसि भेटीऐ मिलि संगति सुवरनु होइ जाइ ॥ जन नानक के प्रभ तू धणी जिउ भावै तिवै चलाइ ॥२॥*
जितु = जहाँ। थाइ पाइ = हासिल कर लेता है। वथु = वस्तु। घरि घरि = हरेक घर में। गुझी = छुपी। मुलंमा पाजु = दिखावा। पारसु = पारस से। सुवरनु = सोना। धणी = मालिक।
```मन एक है और एक तरफ ही लग सकता है, जहाँ जुड़ता है, वहाँ सफलता हासिल कर लेता है। बहुत बातें बाहर-बाहर से कोई करता रहे (भाव, बातें करने से कोई लाभ नहीं), खा तो वही वस्तु सकता है जो घर में हो (भाव, मन जहाँ लगा हुआ है, प्राप्त तो वही चीज होनी है)। मन को सतिगुरु के अधीन किए बिना (ये बात) समझ नहीं आती और हृदय में से अहंकार दूर नहीं होता। अहंकारी जीवों को (सदा) तृष्णा और दुख (सताते हैं), (तृष्णा के कारण) हाथ फैला के घर-घर मांगते फिरते हैं (भाव, उनकी तृप्ति नहीं होती इसी कारण वे दुखी रहते हैं)। उनका मुलम्मा पाज (दिखावा) उतर जाता है और झूठ और ठगी छुपी नहीं रह सकती। (पर, उन बिचारों के भी क्या वश?) पिछले (किए अच्छे कर्मों के मुताबिक जिनके हृदय पर भले संस्कार) लिखे हुए हैं, उन्हें पूरा सतिगुरु मिल जाता है, और जैसे पारस लग के लोहा सोना बन जाता है वैसे ही संगति में मिल के (वह भी अच्छे बन जाते हैं)। हे दास नानक के प्रभु! (जीवों के हाथ कुछ नहीं) तू खुद ही सब का मालिक है जैसे तुझे ठीक लगता है वैसे ही जीवों को चलाता है।2।```
*पउड़ी ॥ जिन हरि हिरदै सेविआ तिन हरि आपि मिलाए ॥ गुण की साझि तिन सिउ करी सभि अवगण सबदि जलाए ॥ अउगण विकणि पलरी जिसु देहि सु सचे पाए ॥ बलिहारी गुर आपणे जिनि अउगण मेटि गुण परगटीआए ॥ वडी वडिआई वडे की गुरमुखि आलाए ॥७॥*
विकणि = बेचने के लिए। पलरी = पराली के बदले। आलाए = उच्चारता है।7।
```जिस जीवों ने प्रभु का स्मरण किया, उन्हें प्रभु (अपने में) मिला लेता है, उनके साथ (उनके) गुणों की जिन्होंने सांझ की है, उनके सारे पाप शब्द द्वारा जल जाते हैं। (पर) हे सच्चे प्रभु! अवगुणों को पराली के भाव बेचने के लिए (अर्थात, सहजे ही नाश करने के लिए) गुणों की ये सांझ उसी को मिलती है जिसे तू खुद देता है। मैं सदके हूँ अपने सतिगुरु से जिसने (जीव के) पाप दूर करके गुण प्रगट किए हैं। जो जीव सतिगुरु के सनमुख होता है, वही महान प्रभु की महान महिमा करने लग जाता है।7।```
*सलोक मः ४ ॥ सतिगुर विचि वडी वडिआई जो अनदिनु हरि हरि नामु धिआवै ॥ हरि हरि नामु रमत सुच संजमु हरि नामे ही त्रिपतावै ॥ हरि नामु ताणु हरि नामु दीबाणु हरि नामो रख करावै ॥ जो चितु लाइ पूजे गुर मूरति सो मन इछे फल पावै ॥*
वडिआई = गुण। अनदिनु = हर रोज। रमत = स्मरणा। ताणु = बल। दीबाणु = आसरा। रख = रक्षा। गुर मूरति = गुरु का ये स्वरूप (जिसका वर्णन ऊपर किया गया है)।
```सतिगुरु में ये बहुत बड़ा गुण है कि वह हर रोज प्रभु नाम का स्मरण करता है, सतिगुरु की सुच और संयम हरि-नाम का जाप है और वह हरि-नाम में ही तृप्त रहता है। हरि का नाम ही आसरा और नाम ही सतिगुरु के लिए रक्षा करने वाला है। जो मनुष्य इस गुर-मूरत का पूजन चिक्त लगा के करता है (भाव, जो जीव ध्यान से सतिगुरु के उक्त लिखे गुणों को धारण करता है) उसे वही फल मिल जाता है जिसकी मन में इच्छा करे।```
*जो निंदा करे सतिगुर पूरे की तिसु करता मार दिवावै ॥ फेरि ओह वेला ओसु हथि न आवै ओहु आपणा बीजिआ आपे खावै ॥ नरकि घोरि मुहि कालै खड़िआ जिउ तसकरु पाइ गलावै ॥ फिरि सतिगुर की सरणी पवै ता उबरै जा हरि हरि नामु धिआवै ॥ हरि बाता आखि सुणाए नानकु हरि करते एवै भावै ॥१॥*
मार = सजा। तसकर = चोर। गलावै = गले की रस्सी।1।
```जो मनुष्य पूरे सतिगुरु की निंदा करता है, उसे प्रभु मार पड़वाता है, अपने हाथों से निंदा के बीज बीजने का फल उसे भोगना पड़ता है (तब पछताता है, पर) फिर जो समय (निंदा करने में बीत गया है) उसे मिलता नहीं, और जैसे चोर को गले में रस्सी डाल के ले जाते हैं वैसे मुँह काला करके (मानो) डरावने नरक में (उसको भी) डाल दिया जाता है।```
```फिर इस (निंदा-रूपी घोर नरक में से) तब ही बचता है, अगर सतिगुरु की शरण पड़ कर प्रभु का नाम जपे। नानक परमात्मा (के दर) की बातें कह के सुना रहा है; परमात्मा को ऐसे ही भाता है (कि निंदक ईष्या के नर्क में खुद ही जलता रहे)।1।```
*मः ४ ॥ पूरे गुर का हुकमु न मंनै ओहु मनमुखु अगिआनु मुठा बिखु माइआ ॥ ओसु अंदरि कूड़ु कूड़ो करि बुझै अणहोदे झगड़े दयि ओस दै गलि पाइआ ॥ ओहु गल फरोसी करे बहुतेरी ओस दा बोलिआ किसै न भाइआ ॥ ओहु घरि घरि हंढै जिउ रंन दुोहागणि ओसु नालि मुहु जोड़े ओसु भी लछणु लाइआ ॥*
बिखु = जहर। अणहोदे = जिनका कोई अस्तित्व नहीं, निकम्मे। दयु = पति। दयि = पति ने। गलि = गले में। गल फरोसी = बातों की कमाई खानी, बातें बेचनी। लछणु = कलंक।
```जो मनुष्य पूरे सतिगुरु का हुक्म नहीं मानता, वह अपने मन के पीछे चलने वाला बेसमझ आदमी माया (रूपी जहर) का ठगा (हुआ है,) उसके मन में झूठ है (सत्य को वह) झूठ ही समझता है, इस वास्ते पति ने (झूठ बोलने से पैदा हुए) व्यर्थ के झगड़े उसके गले में डाल दिए हैं, ऊल-जलूल बोल के रोटी कमाने के वह बहुत यत्न करता है, पर उसके वचन किसी को अच्छे नहीं लगते। त्यागी हुई औरत की तरह वह घर घर घूमता है, जो मनुष्य उससे मेल-मुलाकात रखता है उसको भी कलंक लग जाता है।```